{"_id":"657f473e2d9851b2be0f51f8","slug":"183643-defaulters-gave-a-blow-of-rs-759-crore-to-the-electricity-corporation-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-10300-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 183643 बकायेदारों ने बिजली निगम को दिया 759 करोड़ रुपये का झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 183643 बकायेदारों ने बिजली निगम को दिया 759 करोड़ रुपये का झटका
Mon, 18 Dec 2023 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। बिजली में ढांचागत सुधार के साथ-साथ निगम के लिए उसके बकायादार डिफाल्टर भी बड़ी चुनौती बने हैं। भिवानी सर्कल में 183643 बकायेदारों में 759 करोड़ 38 लाख का बजट बकाया बिलों के रूप में अटका है। जबकि सरकारी विभाग भी निगम का पैसा दबाने में कम नहीं है। 3157 सरकारी विभागों के कार्यालयों में बिजली निगम की 5897.06 लाख की राशि बकाया के रूप में खड़ी है। जिसका कई सालों से भुगतान अटका है। हालांकि बकायेदारों पर निगम की सरचार्ज यानी ब्याज की राशि भी लगातार बढ़ रही है। अबकी बार निगम ने बड़े डिफाल्टर यानी लाखों के बकायादार उपभोक्ताओं के लिए कोई ब्याज माफी योजना भी नहीं दी है। भिवानी सर्कल में कुल चार लाख 41 हजार 944 बिजली उपभोक्ता हैं। जिसमें से 183643 उपभोक्ताओं को निगम ने डिफाल्टर घोषित कर दिया है।
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लगातार बिजली उपभोक्ताओं को ढांचागत सुविधाओं को बढ़ाकर बेहतर सुविधा देने में जुटा है। बावजूद इसके निगम के बकायादार कम नहीं हो रहे हैं। ये वो बकायेदार हैं, जिन पर निगम का हर साल बकाया बिल बढ़कर अब 759 करोड़ 38 लाख का आंकड़ा भी पार कर चुका है। हालांकि निगम ने इन बकायादारों के पैसा जमा कराने और भविष्य में लगातार बिलों का भुगतान कराने के लिए सरचार्ज माफी योजना भी चलाई। मगर इसका भी ज्यादा असर नहीं हुआ। निगम के डिफाल्टरों में दो तरह के बकायादार हैं। पहली श्रेणी में वो बकायेदार जिनका बकाया बिल हैं, मगर फिलहाल बिजली कनेक्शन कट चुका है। दूसरी श्रेणी में वे बकायादार हैं, जिनका बकाया बिल खड़ा होने के बावजूद उनका निगम से बिजली कनेक्शन चालू है। सरकारी विभागों में भी ये दोनों ही श्रेणी के कनेक्शन शामिल हैं। संवाद
ये है सरकारी विभागों पर बिजली निगम का बकाया
डिवीजन - बिजली कनेक्शन- बकाया राशि लाखों में है
सिटी डिवीजन भिवानी- 531- 1945.70
अर्ध शहरी डिवीजन भिवानी- 758- 1242.45
ऑपरेशन डिवीजन चरखी दादरी- 868- 2708.91
ये हैं बिजली निगम के सब डिवीजन स्तर पर डिफाल्टर उपभोक्ता
ऑपरेशन भिवानी सब डिवीजन- 7139- 681.52
सब डिवीजन-1 भिवानी- 7587- 2207.79
सब डिवीजन-2 भिवानी- 20401- 8098.50
सब डिवीजन तोशाम-1- 11757- 5636.41
सब डिवीजन तोशाम-2- 15303- 14324.91
सब डिवीजन बवानीखेड़ा- 6545- 3292.38
सब डिवीजन जूई- 16669- 10301.99
सब डिवीजन बहल- 9261- 1569.43
सब डिवीजन सिवानी- 13421- 2191.39
सब डिवीजन ढिगावा जाटान- 13432- 3823.74
सब डिवीजन लोहारू- 6865- 692.66
सब डिवीजन दादरी- 10811- 6150.94
अर्ध शहरी सब डिवीजन दादरी- 6648- 1086.51
सब डिवीजन झोझूकलां- 9414- 3428.80
सब डिवीजन सांजरवास- 12671- 3745.32
सब डिवीजन अटेलाकलां- 6674- 5182.25
सब डिवीजन बाढ़ड़ा- 9035- 3523.94
बिजली निगम में बकाया बिजली बिलों के भुगतान के लिए गांव-गांव में कैंप लगाकर राशि जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। निगम की डिफाल्टर उपभोक्ताओं के लिए सरचार्ज माफी योजना नहीं है। फिर भी अगर बकाया बिलों का किस्तों में उपभोक्ता भुगतान करना चाहता है तो उसे इसकी अनुमति दी जाएगी। सरकारी विभागों का समय-समय पर बकाया बिलों का भुगतान संबंधित शाखा अधिकारियों के माध्यम से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
-एस.एस कंन्टूरा, महाप्रबंधक, भिवानी सर्कल दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम।