फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   शहर में एक साथ काफी संख्या में भारी वाहनों की एंट्री से बिगड़ी यातायात व्यवस्था

शहर में एक साथ काफी संख्या में भारी वाहनों की एंट्री से बिगड़ी यातायात व्यवस्था

Sat, 17 Feb 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
शहर में एक साथ काफी संख्या में भारी वाहनों की एंट्री से बिगड़ी यातायात व्यवस्था
शहर में एक साथ काफी संख्या में भारी वाहनों की एंट्री सरकुलर रोड पर लगा जाम
विज्ञापन

भिवानी। शहर में पाबंदी के बावजूद भारी वाहनों की एंट्री ट्रैफिक व्यवस्था को बिगाड़ रही है। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे एक साथ खानक की तरफ से दर्जनों डंपर, ट्रक व ट्रालों के शहर में प्रवेश करने पर सरकुलर रोड पर जाम की स्थिति बन गई। शहर के लोहारू रोड ओवर ब्रिज से रोहतक गेट तक करीब घंटे तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। भारी वाहनों के कारण जाम में फंसे छोटे वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंच कर किसी तरह जाम को खुलवाया।
शहर में दिन के समय भारी वाहनों की एंट्री पर पूरी तरह से पाबंदी है, लेकिन इन नियमों को ताक पर रखकर खानक व दादरी की कलियाणा पहाड़ी से पत्थर व रोड़ी लेकर वाहन दिन के समय भी एंट्री कर रहे हैं। शुक्रवार को एक साथ दर्जनों डंपर, ट्रक व दस पहिया ट्राले शहर के अंदर दाखिल हो गए। यह भारी वाहन देवीलाल चौक और लोहारू ओवर ब्रिज से रोहतक के लिए जा रहे थे। भारी वाहनों के कारण हालुवास गेट से लेकर रोहतक गेट तक करीब एक घंटे तक यातायात व्यवस्था का बुरा हाल रहा। स्थिति यह थी कि दुपहिया वाहनों को भी निकलने के लिए जगह नहीं मिली। सुबह 11 बजे तक ट्रैफिक व्यवस्था पटरी से उतरी रही। बाद में दादरी गेट व देवीलाल चौक पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों ने वाहनों को कंट्रोल कर यातायात व्यवस्था को बहाल किया।
विज्ञापन


शहर में भारी वाहनों को दिन में प्रवेश करवाने की बजाय बाईपास मार्ग से निकाला जाता है। अब भारी वाहन दिन के समय शहर के अंदर घुसे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पवन कुमार ट्रैफिक इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed