{"_id":"5a3814044f1c1baf678c2714","slug":"181513624580-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ता फोरम शिफ्ट किए जाने की मांग को लेकर वकीलों ने शुरू की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ता फोरम शिफ्ट किए जाने की मांग को लेकर वकीलों ने शुरू की हड़ताल
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपभोक्ता फोरम शिफ्ट नहीं होने पर वकीलों ने शुरू की हड़ताल
भिवानी। जिला उपभोक्ता फोरम कार्यालय लघु सचिवालय में शिफ्ट किए जाने की मांग को लेकर जिला बार एसोसिएशन ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। अधिवक्ताओं ने नारेबाजी कर सरकार से जिला उपभोक्ता फोरम का कार्यालय वापस लघु सचिवालय में स्थापित करने की मांग की।
सोमवार सुबह अधिवक्ता न्यायालय परिसर में एकत्रित हुए और उपभोक्ता फोरम का कार्यालय बदलने की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान वकीलों ने पूर्ण रुप से कामकाज ठप रखा। जिला बार एसोसिएशन के सचिव डा. प्रदीप परमार ने बताया कि तीन साल पहले जिला उपभोक्ता फोरम कार्यालय लघु सचिवालय से बदल कर रेलवे स्टेशन के पास बना दिया गया। जिस कारण वकीलों व वादीगण को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लघु सचिवालय से रेलवे स्टेशन के पास स्थित जिला उपभोक्ता फोरम के कार्यालय की आने जाने की दूरी लगभग 6 किलोमीटर है जिसे कारण वकीलों तथा संबंधित लोगों का समय खराब हो रहा है।
इस मांग को लेकर एसोसिएशन विधायक से लेकर मुख्यमंत्री तक गुहार लगा चुकी है लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई जिसके कारण मजबूरी वश 12 व 13 दिसंबर की हड़ताल रखी थी। शनिवार को बैठक आयोजित कर बार एसोसिएशन के सदस्यों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल रखने का निर्णय लिया था। साथ ही प्रदेश की अन्य बार एसोसिएशनों से 20 दिसंबर को इस आंदोलन के समर्थन में एक दिन की हड़ताल रखने की अपील की थी।
विज्ञापन
इस अवसर पर बार एसोसिएशन के सचिव डा. प्रदीप परमार, सहसचिव सचिन सिंगला, सोहनलाल मक्कड़, अविनाश सरदाना, बीबी जैन, मुकेश जांगड़ा, रविंद्र शर्मा, पवन परमार, बिजेंद्र पंघाल, गोपीराम वशिष्ठ, मनोहर लाल सरदाना, गणेश बंसल, जोहनपाल चौहान, नवीन तंवर, मुकेश गुलिया, जोगेंद्र सैनी, चंद्रपाल चौहान, लोकेश, सुरेंद्र शेखावत, विनय तंवर, हरिओम शर्मा, सुमित तंवर, अनिल जांगड़ा, अमित यादव शामिल रहे।