फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   हिमाचल में चिंतन नहीं, अधिकारियों को मनाया जाएगा: किरण

हिमाचल में चिंतन नहीं, अधिकारियों को मनाया जाएगा: किरण

Sat, 16 Dec 2017 12:19 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल में चिंतन नहीं, अधिकारियों को मनाया जाएगा: किरण
हम सत्ता में आने पर बताएंगे, कैसे लेते हैं अधिकारियों से काम : किरण
विज्ञापन

भिवानी। कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार की हिमाचल में होने वाली चिंतन बैठक अधिकारियों को मना कर उनसे काम कराने के लिए हो रही है जिस पर करोड़ों रुपये बहाए जाएंगे।
शुक्रवार को अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने हिमाचल चिंतन बैठक पर निशाना साधा और सरकार को नाकाम बताते हुए आरोप लगाया कि सरकार ने तीन साल में कभी चिंतन नहीं, केवल मंथन किया है। ये बैठक अधिकारियों से काम लेने के लिए उन्हें मनाने के लिए हो रही है।
विज्ञापन

किरण चौधरी ने रोजाना बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर भी सरकार को घेरा और आरोप लगाया कि सरकार की नाकामी से बेलगाम होती अफसरशाही और बिगड़ती कानून व्यवस्था के कारण आज हरियाणा में हर तीसरे दिन एक बलात्कार होने लगा है। उन्होंने कहा कि एक साल बाद वो सत्ता में आने पर बताएंगी कि अधिकारियों से काम कैसे लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किरण चौधरी ने एनएचएम कर्मियों व सरकार के बीच हुए समझौते के बारे में कहा कि उन्होंने रोहतक में हड़ताली कर्मचारियों को उनकी मांग के लिए प्रदेश भर में बड़े स्तर का आंदोलन शुरू करने की बात कही तो सरकार की नींद खुली। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बिना आंख दिखाए कोई काम नहीं करती। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, लूट, बिगड़ती कानून व्यवस्था, लोगों की परेशानी, हड़ताल से सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।
गुजरात चुनाव व एग्जिट पोल पर किए सवाल पर सीएलपी लीडर किरण चौधरी चौधरी ने कहा कि गुजरात में ठप पड़े कपड़ा व्यापार, किसान व गरीब की बर्बादी और राहुल गांधी ने भाजपा के 150 सीटें जीतने वाले मिशन-2015 को ना केवल आइना दिखाया बल्कि राहुल गांधी ने पीएम मोदी व उनकी कैबिनेट को गली-गली में घुमा कर पसीने छुड़ा दिए।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री वासुदेव शर्मा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव रामप्रताप शर्मा, पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान, मदन ठेकेदार, प्रदेश कांग्रेस सचिव अशोक ढोला व अजीत फोगाट, परमजीत मडडू, अशोक बुवानीवाला, देवराज महता, शीशराम, हरी सिंह सांगवान, सतबीर सिरसी, दीपेश सारासर, शीशराम मेचू, दिलबाग निमड़ी, जगदीप सांगवान, सांवरमल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed