फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   फुटबाल : फाइनल में भिड़ेंगी अजीतपुर व गौरीपुर की टीम

फुटबाल : फाइनल में भिड़ेंगी अजीतपुर व गौरीपुर की टीम

Thu, 28 Sep 2017 12:43 AM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
फुटबाल : फाइनल में भिड़ेंगी अजीतपुर व गौरीपुर की टीम
फुटबॉल के फाइनल में भिड़ेंगी अजीतपुर और गौरीपुर की टीम
विज्ञापन

भिवानी। खेल महाकुंभ के दूसरे दिन बुधवार को भीम स्टेडियम में नेशनल कबड्डी, फुटबाल, एथलीट और कुश्ती प्रतियोगिताओं के रोचक मुकाबले हुए। खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को मात देने व पछाड़ने के लिए जमकर पसीना बहाया। फुटबॉल में अपने-अपने मैच जीतकर अजीतपुर और गौरीपुर की टीम ने फाइनल में जगह बनाई।
फुटबाल ओपन केटेगरी में अजीतपुर ने निमड़ीवाली को एक गोल से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। गौरीपुर की ने पैनल्टी किक में भीम स्टेडियम की टीम को तीन के मुकाबले पांच गोल से हराकर फाइनल में जगह बनाई। खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी राजबीर सिंह ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में लगभग 1500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कबड्डी ओपन वर्ग में एसएम एकेडमी बापोड़ा ने झाजूराम एकेडमी को 25-12 से पराजित किया। इसी प्रकार भीम स्टेडियम की टीम ने डाडम को हराया। कबड्डी अंडर-14 आयु वर्ग में मिताथल ने अखपुरा बी को 20-7 से, भीम स्टेडियम सी ने तिगड़ाना को 22-7 से हराया। एथलेटिक्स ओपन केटेगरी में 100 मी. दौड़ में रेखा ने पहला और मंजू ने दूसरा स्थान हासिल किया। 200 मी. में नीलम प्रथम और मंजू द्वितीय, 400 मी. में गीता प्रथम और निशा द्वितीय, 800 मी. में मनीषा प्रथम और ममता द्वितीय और 1500 मी. दौड़ में सोनिका प्रथम व प्राची द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

एथलेटिक्स अंडर 14 आयु वर्ग में 100 मी. मोनिका प्रथम, कुसुम द्वितीय, 200 मी. में सोनिया प्रथम व नमन द्वितीय, 400 मी. में कुसुम प्रथम व निकिता द्वितीय स्थान पर रही। इसी तरह शॉटपुट में बबीता प्रथम और आरजू द्वितीय, लंबी कूद में छोटी प्रथम और प्रिया द्वितीय स्थान पर रही। एथलेटिक्स अंडर 17 आयु वर्ग में 100 मी. में काजल प्रथम, अंजली द्वितीय, 400 मी. में रेनू प्रथम और ज्योति द्वितीय, तीन हजार मी. में बाधो प्रथम और पूनम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट में अंजली प्रथम और मुस्कान द्वितीय स्थान पर रही। लांग जंप में अंजली प्रथम और काजल को द्वितीय स्थान मिला। कुश्ती अंडर 17 आयु वर्ग में 55 किग्रा भार वर्ग में सूरज प्रथम और कबीर द्वितीय स्थान पर रहे। 60 किग्रा में रोहित प्रथम और प्रदीप द्वितीय स्थान पर रहे। 66 किग्रा में नितेश प्रथम व अनिल द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed