{"_id":"613baa6d8ebc3e3ebf3699eb","slug":"1800-sample-take-in-sero-survey-bhiwani-news-hsr6113447162","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटी बॉडी की जांच के लिए 1800 सैंपल भेजे पंचकूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंटी बॉडी की जांच के लिए 1800 सैंपल भेजे पंचकूला
विज्ञापन
सीरो सर्वे के तहत लोगों के सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी। संवाद
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिले के नागरिकों में रोग प्रतिरोधक क्षमता जानने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सीरो सर्वे कर तीन दिवसीय अभियान चलाया। सर्वे के लिए जिले को 45 कलस्टर में बांटा गया, इनमें 27 क्लस्टर ग्रामीण और 18 क्लस्टर शहरी क्षेत्र में बनाए गए। विभाग की ओर से सीरो सर्वे के सैंपलिंग का कार्य पूरा कर 1800 सैंपल को पंचकूला भेजा है।
जिले में कोरोना संक्रमित और वैक्सीन के टीकाकरण के बाद लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता जानने के लिए सीरो सर्वे अभियान चलाया गया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को 400 सैंपल लिए, उनके अलावा 1400 सैंपल बुधवार और वीरवार को लिए थे।
पंचकूला से जारी होगी रिपोर्ट
सरकार और स्वास्थ्य निदेशालय के आदेशानुसार जिले में सीरो सर्वे के तहत 1800 सैंपल लिए गए हैं। इन सैंपल को सुरक्षित रूप में पंचकूला भेजा गया है, वहीं से सैंपल की रिपोर्ट जारी की जाएगी।
विज्ञापन
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन।