फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   172 government schools will be built in Bhiwani PM Shree School

Bhiwani News: भिवानी में 172 सरकारी स्कूल बनाए जाएंगे पीएम श्री स्कूल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
172 government schools will be built in Bhiwani PM Shree School
शिक्षा विभाग की बैठक में उपस्थित अधिकारीगण। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
भिवानी। अगले पांच साल में देशभर में 14,500 स्कूलों को पीएम श्री स्कूल बनाया जाएगा। यू डाइस डाटा 2021-22 के अनुसार हरियाणा में 3893 और भिवानी में 172 स्कूलों को प्रारंभिक स्तर पर पीएम श्री स्कूल बनाने के योग्य पाया गया है। राज्य में पीएम श्री के लिए मॉडल संस्कृति व आरोही स्कूलों को छोड़कर हाई व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में से चयन किया जाना है।
विज्ञापन

जिला भिवानी से प्रथम चरण में कुल 172 योग्य विद्यालयों में से 29 वरिष्ठ माध्यमिक एवं 17 उच्च विद्यालयों को पीएम श्री पोर्टल पर आवेदन के लिए चयनित किया है। इनके मुखियाओं की वीरवार को जिला परियोजना संयोजक कार्यालय समग्र शिक्षा भिवानी में जिला परियोजना संयोजक डॉ निर्मल दहिया की अध्यक्षता में बैठक हुई।
विज्ञापन

डॉ. निर्मल दहिया ने उपस्थित स्कूल मुखियाओं को पीएम श्री योजना के बारे में विस्तार से बताया और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा पीएम श्री विद्यालय वास्तव में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के शोकेस के रूप में कार्य करेंगे और ये विद्यालय उन्हीं राज्यों में स्थापित किए जाएंगे। जो राज्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को पूर्ण रुप से लागू करने की प्रतिबद्धता केंद्र सरकार को देंगे। इन विद्यालयों के लिए 60 फीसदी बजट केंद्र सरकार और 40 फीसदी बजट राज्य सरकार देगी। इन विद्यालयों में शिक्षण अधिगम गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए शिक्षा सचिव के निर्देशन में उपायुक्त की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया जाएगा। जो इन विद्यालयों की समय समय पर मॉनिटरिंग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक परियोजना संयोजक समग्र शिक्षा एवं पीएम श्री जिला नोडल अधिकारी बलजीत सिंह दहिया ने बताया कि पीएम श्री स्कूल का दर्जा प्राप्त करने के लिए सभी 46 योग्य विद्यालयों को पीएम पोर्टल पर आमंत्रित किया जा चुका है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों के प्रकाश में 6 स्तंभों पर प्रश्नोत्तरी के रूप में कुछ सूचनाएं विद्यालयों से मांगी गई है। योग्य विद्यालय इन सूचनाओं को पोर्टल पर 10 दिसंबर तक दर्ज करेंगे। इन सूचनाओं के आधार पर स्कूल का स्कोर पोर्टल पर अपने आप प्रदर्शित हो जाएगा। ग्रामीण स्तर पर विद्यालय को 60 फीसदी और शहरी विद्यालय को 70 फीसदी अंकों का स्कोर प्राप्त करना अनिवार्य हैं। यह पोर्टल वर्ष में चार बार खुलेगा और प्रथम फेज में प्रत्येक खंड से एक विद्यालय को पीएम श्री स्कूल के लिए चुना जाएगा। यदि कोई स्कूल प्रथम फेज में चयनित नहीं हो पाता है तो वह वर्ष के दूसरे क्वार्टर में पोर्टल खुलने पर अपना आवेदन दर्ज कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed