{"_id":"61ed9d73d55d1b282435e9da","slug":"172-corona-infected-including-18-new-cases-of-omicron-found-bhiwani-news-hsr6227090175","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमिक्रॉन के 18 नए केस समेत 172 कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमिक्रॉन के 18 नए केस समेत 172 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
69 फोटो नागरिक अस्पताल के वार रूम में वैक्सीन की डोज लगती स्वास्थ्यकर्मी। संवाद
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिले में कोरोना संक्रमण का प्रसार तेजी से बढ़ता जा रहा है। जिले में रविवार को ओमिक्रॉन के 18 नए संक्रमित मिले। अब जिले में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 19 हो गई है। रविवार को सिविल सर्जन समेत कोरोना के 172 नए संक्रमित मिले। अब कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1780 हो गया है।
जिले में रविवार को 18 लोगों की रिपोर्ट में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई। एक साथ बड़ी संख्या में ओमिक्रॉन के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ गई हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की मानें तो ओमिक्रॉन वैरिएंट के लक्षण सामान्य है। इसमें मरीज जल्दी स्वस्थ हो रहा है।
कोरोना की पुष्टि के बाद ओमिक्रॉन वैरिएंट की जांच के लिए सैंपल भेजे जाते है। ऐसे में रिपोर्ट आने तक संक्रमित स्वस्थ भी हो चुके होते हैं। इसके साथ ही जिले में रविवार को कोरोना के 172 नए संक्रमित सामने आए। वर्तमान में जिले में सक्रिय केसों की संख्या 1123 है। इनमें से 558 शहरी और 565 ग्रामीण क्षेत्र से है। रविवार को कोरोना की जांच के लिए 750 सैंपल नागरिक अस्पताल की लैब में भेजे गए।
विज्ञापन
------
ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ रहे बुखार-जुकाम के मरीज
शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में बुखार और जुकाम के मरीज बढ़ते जा रहे है। ग्रामीण क्षेत्र में हल्की खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज मिल रहे है। ये मरीज नजदीकी सरकारी और निजी अस्पताल में उपचार ले रहे हैं। हालांकि इन दिनों ग्रामीण क्षेत्र के क्लीनिकों पर मरीजों की भीड़ है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने लोगों से विशेेषज्ञ चिकित्सक से सलाह लेने का आह्वान किया।
-------
सीएचसी अनुसार संक्रमितों की संख्या:
सीएचसी संक्रमित
धनाना 121
कैरू 87
लोहारू 43
मानेहरू 89
मीरान 71
तोशाम 98
जमालपुर 56
----------
25 संक्रमितों को किया अस्पताल में दाखिल
जिले में सक्रिय केसों की संख्या 1123 है। इनमें से 25 को अस्पताल और 1098 को होम आइसोलेट किया गया है। इनमें से सात को ईएसआई अस्पताल, दो को चुघ अस्पताल, तीन को कदम अस्पताल, एक को पीजीआईएमएस रोहतक, दो को हिसान के निजी अस्पताल, एक को गुरुग्राम के निजी अस्पताल, एक को हिसार के मिलट्री अस्पताल और आठ को नागरिक अस्पताल में दाखिल किया गया है।
---------
750 सैंपल की रिपोर्ट आएगी आज
कोरोना संक्रमण की जांच के लिए नागरिक अस्पताल सहित जिले की प्रत्येक सीएचसी, पीएचसी सहित अर्बन और उपमंडल के सरकारी अस्पताल में व्यवस्था है। इनमें आरटीपीसीआर और रैपिड टेस्ट की सुविधा है। रविवार को कोरोना की जांच के लिए 750 सैंपल नागरिक अस्पताल की लैब भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट सोमवार सुबह तक आएगी।
-----------
कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में सावधानी रखना अति आवश्यक है। आमजन से अपील है कि कोविड-19 से बचाव के लिए नियमों का पालन करें और अफवाहों पर ध्यान न दें। स्वास्थ्य विभाग का टीकाकरण अभियान लगातार जारी है। ऐसे में समय पर वैक्सीन की दोनों डोज लगवा लें।
- डॉ. रघुबीर शांडिल्य सिविल सर्जन
-------------------------