फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   172 candidates from Loharu took the road safety exam.

Bhiwani News: लोहारू के 172 परीक्षार्थियों ने दी सड़क सुरक्षा परीक्षा

Thu, 05 Dec 2024 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 05 Dec 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
172 candidates from Loharu took the road safety exam.
मॉडल संस्कृति स्कूल में सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता परीक्षा का निरीक्षण करते बीईओ विजय प्रभा। 
लोहारू। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार को खंडस्तरीय सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाकर सड़क दुर्घटनाओं से होने वाले जान-माल के नुकसान को कम करना था। तीन स्तर पर करवाई गई प्रतियोगिता में कुल 172 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्राचार्य पूनम श्योराण की अध्यक्षता में आयोजित प्रतियोगिता का निरीक्षण खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) विजय प्रभा ने किया। बीईओ विजय प्रभा ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल परीक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों को जीवनभर सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी स्तरों पर पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाने वाले छात्र जिला एवं क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। परीक्षा को सुचारू रूप से संचालित करने में विद्यालय के शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर सुमित श्योराण, अनिल कटारिया, सोमबीर शास्त्री, कमल शर्मा, राजीव आर्य, उमेद सिंह, बबीता रानी, रेनू शर्मा, नीरज शर्मा, राव ईश्वर, सुरेश कुमार अदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरटियाताल स्कूल के कई छात्र अव्वल
विज्ञान अध्यापक कमल शर्मा ने परिणाम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्तर-1 में शिव वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (एसएसएस) फरटियाताल के हार्दिक प्रथम, इंटरनेशनल स्कूल ढिगावा जाटान के दक्ष द्वितीय, पब्लिक स्कूल लोहारू के अभिषेक ठुकराल तृतीय रहे। स्तर-2 में ज्ञान कुंज स्कूल लोहारू की सृष्टि प्रथम, शिव एसएसएस ढिगावा जाटान के यश, ज्ञान कुंज एसएसएस लोहारू की हिमांशी शर्मा द्वितीय, विवेकानंद एसएसएस लोहारू के अर्श शर्मा तृतीय रहे। स्तर-3 में राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय लोहारू के हिमांशु, शिव एसएसएस फरटिया ताल के मोहित प्रथम, शिव एसएसएस फरटिया ताल के सुभाष, विवेकानंद स्कूल लोहारू के युवराज द्वितीय, सर्वोदय पब्लिक स्कूल ढिगावा जाटान की भूमिका, एमडी हाईस्कूल बरालु के सोनू तृतीय रहे।

सड़क सुरक्षा के लिए मॉडल संस्कृति स्कूल बवानीखेड़ा में भी परीक्षा

बवानीखेड़ा। खंड के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सड़क सुरक्षा नियमों के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया। जिला यातायात प्रभारी सीताराम और कार्यकारी बीईओ आनंद शर्मा ने परीक्षा का निरीक्षण किया। परीक्षा विद्यालय उपप्राचार्य सत्यवान के नेतृत्व में आयोजित हुई। इसमें कुल 120 बच्चों ने भाग लिया। परीक्षा में बवानीखेड़ा क्लस्टर, खंड के निजी और राजकीय विद्यालय से तीन-तीन विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। विद्यालय में परीक्षा के लिए सभी राजकीय और निजी विद्यालयों में परीक्षा हुई। विद्यालय की तरफ से पुख्ता प्रबंध किए गए थे। विद्यालय के उपप्राचार्य सत्यवान ने बताया कि परीक्षा नकल रहित हुई।
----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article