फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   बीएसएफ के जवान के ज्वाइंट बैंक खाते से निकाली धोखाधड़ी से 25,400 रुपये की राशि, केस दर्ज

बीएसएफ के जवान के ज्वाइंट बैंक खाते से निकाली धोखाधड़ी से 25,400 रुपये की राशि, केस दर्ज

Mon, 18 Mar 2019 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
बीएसएफ के जवान के ज्वाइंट बैंक खाते से निकाली धोखाधड़ी से 25,400 रुपये की राशि, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। बीएसएफ में तैनात एक जवान के ज्वाइंट बैंक खाता से एटीएम का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी से 25,400 रुपये की राशि निकाले जाने का मामला सामने आया है। सिटी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव चंदावास निवासी सुदेश देवी ने बताया कि उनके पति आजाद सिंह बीएसएफ बाड़मेर राजस्थान में तैनात हैं। एसबीआई की घंटाघर स्थित शाखा में उनका ज्वाइंट खाता है। खाते पर दो एटीएम कार्ड लिए हैं। एक उसके और दूसरा पति के पास रहता है। चार मार्च की रात साढ़े 11 बजे भारत नगर के एक एटीएम से 20 हजार रुपये की राशि उनके खाते से निकाली गई है। दूसरी बार पांच मार्च की रात 12 बजे खाते से अशोक नगर से 5400 रुपये की नकदी निकाली गई। इस तरह धोखाधड़ी से खाते उसे 25,400 रुपये की नकदी निकाली गई। पति से पूछा तो उन्होंने भी पैसे निकालने से मना कर दिया। दोनों के एटीएम उनके पास थे। किसी को कोई कोड भी नहीं बताया था मगर फिर भी खाते से नकदी निकाल ली गई। सूचना पहले बैंक अधिकारियों को दी, इसके बाद सिटी पुलिस को अवगत कराया। सिटी पुलिस ने सुदेश देवी की शिकायत पर तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed