फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   युवाओं ने दिया परीक्षा सेंटर के बाहर पहरा

युवाओं ने दिया परीक्षा सेंटर के बाहर पहरा

Sat, 10 Mar 2018 01:40 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
युवाओं ने दिया परीक्षा सेंटर के बाहर पहरा
युवाओं ने दिया परीक्षा सेंटर के बाहर पहरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बहल।
हरियाणा शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं में मंढ़ोली कलां के युवाओं ने सेंटर की परिधि के बाहर पहरा देकर नकल कराने वाले युवाओं को खदेड़ कर नकल रहित परीक्षा संचालन में मदद की है। युवा टीम द्वारा तीन घंटे तक दिए पहरे से शुक्रवार को सेंटर में शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा चली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंढ़ोली कलां में पहले पेपर में अनापेक्षित माहौल को देखते हुए वीरवार को गांव की गोशाला में धर्मबीर उर्फ गुट्टा पुनिया व मोंटी की अध्यक्षता में मीटिंग की। मीटिंग में युवाओं ने विद्यालय के माहौल पर चिंता जताई तथा कहा कि नकल से जहां युवाओं का वर्तमान बर्बाद हो जाएगा वहीं वे आगे चलकर किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफल नहीं हो सकेंगे। निर्धारित योजना के अनुसार, शुक्रवार को जैसे ही नकल कराने के लिए कुछ लोग सेंटर में आए तो वहां पहले से मौजूद युवा पहरा देते नजर आए। युवाओं की चौकसी को देखकर नकल कराने वाले वहां से खिसक लिए और शुक्रवार के पेपर में किसी तरह की कोई अव्यवस्था नजर नहीं आई। टीम में गांव के युवा प्रदीप मंढ़ोली कलां, शुक्ल फौजी, प्रवीण उर्फ काला, मुकेश काद्यान, सुमित नटी, जोनी, कमल सिंह, सोमा मलिक, अमन घणघस सहित अनेक युवा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed