फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   स्वच्छता सर्वे : टीम ने शौचालयों के लिए दी राशि का खंगाला रिकार्ड

स्वच्छता सर्वे : टीम ने शौचालयों के लिए दी राशि का खंगाला रिकार्ड

Thu, 01 Feb 2018 12:36 AM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वे : टीम ने शौचालयों के लिए दी राशि का खंगाला रिकार्ड
स्वच्छता सर्वे : टीम ने शौचालयों के लिए दी राशि का खंगाला रिकार्ड
विज्ञापन

भिवानी । स्वच्छता सर्वेक्षण में बेस्ट रैंकिंग के लिए दिल्ली से आई सर्वेक्षण टीम ने बुधवार को नगर परिषद कार्यालय में रिकार्ड को खंगाला। स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय बनाए जाने की योजना के तहत वितरित की गई राशि की फाइलें खंगाली। 50 में से 15 सवालों के अधूरे जवाब लेकर सर्वेक्षण टीम के सदस्य भिवानी से दिल्ली रवाना हो गए। अब दूसरे चरण में नप के सफाई संबंधी कार्यों की धरातल पर रिपोर्ट जांचने के लिए जल्द ही दिल्ली से दूसरी टीम भिवानी आएगी। स्वच्छता अभियान के राष्ट्रीय स्तर पर सफाई व शहरी सौंदर्यकरण के लिए रैंकिंग सर्वे करवाया जा रहा है। बुधवार को राष्ट्रीय स्वच्छता दिल्ली की टीम के इंचार्ज सागर ग्रोवर ने नप द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत करवाए गए कार्यों की फाइल चेक की।
--
शहर में बनवाए गए 732 शौचालयों की रिपोर्ट जांची
राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान के तहत शहर में सात-सात हजार रुपये की सरकारी मदद से बनाए गए शौचालयों की रिपोर्ट जांची। नप ने शहर में 732 शौचालय बनाए जाने की रिपोर्ट दी।
विज्ञापन

---
स्वच्छता प्रचार की भी जांची रिपोर्ट
सर्वेक्षण टीम के सदस्यों ने शहर मेें स्वच्छता अभियान के प्रचार के लिए किए जा रहे कार्यों की रिपोर्ट ली। जिसमें शहर में 100 से अधिक स्थानों पर होर्डिंग लगाकर प्रचार किए जाने की रिपोर्ट दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
किसानों को खाद बनाए जाने की ट्रेनिंग के जवाब में शून्य रही रिपोर्ट
मुख्य सवाल था कि किसानों को गंदगी से खाद बनाए जाने की ट्रेनिंग दी जाती है या नहीं। दी जाती है तो किसी तरीके से और कितने किसानों को यह ट्रेनिंग दी जा चुकी है। इस सवाल के जवाब में नप अधिकारियों का जवाब शून्य रहा।
--
सर्वेक्षण टीम को हमने रिपोर्ट सौंप दी है। शहर में इस अभियान के तहत जो कार्य किए गए है उन सभी का डाटा तैयार कर फाइल दी गई है। साथ ही जो संसाधन नप के पास नहीं है उनके बारे में भी रिपोर्ट दी गई है। अब दूसरे चरण में शहर का सर्वेक्षण किया जाएगा। जिसके आधार पर अंक देने की बात कही जा रही है।

- संजय कुमार, सफाई निरीक्षक नगर परिषद
--
पहले चरण में केवल शहर में नगर परिषद द्वारा किए जा रहे स्वच्छता अभियान के कार्य की रिपोर्ट लेनी थी। नप द्वारा पेश की गई रिपोर्ट को पूरी तरह खंगालने के बाद इसकी रिपोर्ट मंत्रालय में भेज दी गई है। अब वहां से जल्द ही दूसरी टीम शहर के सर्वेक्षण के लिए आएगी, जो धरातल पर किए गए कार्यों की जांच करेगी। उसके आधार पर ही अंक दिए जाएंगे। 50 सवालों में से 15 के तो नप अभी तक पूरी तरह जवाब भी नहीं दे पाई है।
- सागर ग्रोवर, इंचार्ज स्वच्छता सर्वेक्षण टीम दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed