फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   युवाओं के साथ भाजपा सरकार ने किया सबसे बड़ा धोखा : किरण चौधरी

युवाओं के साथ भाजपा सरकार ने किया सबसे बड़ा धोखा : किरण चौधरी

Wed, 31 Jan 2018 12:31 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
युवाओं के साथ भाजपा सरकार ने किया सबसे बड़ा धोखा : किरण चौधरी
युवाओं के साथ भाजपा सरकार ने किया सबसे बड़ा धोखा : किरण चौधरी
विज्ञापन

भिवानी : युवाओं के साथ भाजपा ने सबसे बड़ा धोखा किया है। नौकरियों के नाम पर बड़े-बड़े सपने दिखाकर सत्ता हासिल करने वाली भाजपा सरकार में युवाओं को नौकरी के लिए धक्के खाने पड़ रहे है। यह सरकार केवल मात्र कांग्रेस सरकार के दौरान शुरू की गई योजनाओं का फीता काटने में लगी है। यह बात मंगलवार को कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने पूर्व मंत्री डॉ. वासुदेव शर्मा के निवास पर कार्यकर्ता मीटिंग से पहले आयोजित की गई प्रेसवार्ता के दौरान कही।

महर रोड स्थित पूर्व मंत्री डॉ. वासुदेव शर्मा के निवास स्थान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की। बैठक से पूर्व कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी व वासुदेव शर्मा ने संयुक्त प्रेसवार्ता की। किरण चौधरी ने कहा कि बेरोजगारी के कारण आज युवाओं को अपनी छोरी देने के लिए कोई राजी नहीं। लड़कियों के रिश्ते के लिए नौकरी वाले युवकों की तलाश की जाती है, लेकिन नौकरी इस सरकार में है नहीं। सरकार ठेका प्रथा व निजीकरण को बढ़ावा देने में लगी है। जन स्वास्थ्य विभाग में 180 करोड़ रुपये का मैं घोटाला उजागर कर चुकी हूं, लेकिन सरकार इस पर कार्रवाई करने तक को तैयार नहीं है। जन स्वास्थ्य विभाग कमेटी एसी पाइप को नकार कर चुकी, लेकिन इसके बावजूद अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए अंदर खाते इन पाइपों की खरीद की जा रही है। किरण चौधरी ने सरकार को घेरते हुए कहा कि भिवानी में बनने वाले एयर पोर्ट को इस सरकार ने छीन लिया। यहां बनने वाले चौ. बंसीलाल मेडिकल कॉलेज को कांग्रेस सरकार ने पास किया, लेकिन आज तीन साल होने के बाद भी यह सरकार काम तक शुरू नहीं करवा पाई है। खानक व ग्वाल गुड़गांव पहाड़ खानों में अरबों रुपये का माइनिंग घोटाला हुआ है, लेकिन सरकार इस पर पर्दा डाले हुए है। सरकार के मंत्री व नेता बाइक यात्रा करने में लगे हैं, जबकि प्रदेश में बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ हो रहा है। डॉ. वासुदेव शर्मा ने कहा कि चुनाव का समय आते ही सरकार बैग लॉग भरने व युवाओं को नौकरी का फिर से झूठा झांसा देने लगी है। यह सरकार केवल पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने में ही लगी है। गरीब व कमजोर वर्ग से इस सरकार का कोई सरोकार नहीं है, लेकिन अब प्रदेश की जनता पूरी तरह से जागरूक हो चुकी है। प्रेसवार्ता के बाद कार्यकर्ता मीटिंग को संबोधित किया। मीटिंग को पूर्व मंत्री रामकिशन फौजी, रामप्रताप शर्मा, एडवोकेट खुशीराम शर्मा, अशोक बुवानीवाला, पूर्व चेयरमैन सेवा देवी ढिल्लो, मुकेश पहाड़ी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed