फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   17 corona positive die, 460 new positive found, doctors

17 संक्रमितों ने तोड़ा दम, 460 नए संक्रमित आए सामने

Tue, 11 May 2021 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
17 corona positive die, 460 new positive found, doctors
भिवानी। लॉकडाउन में भी हालात सुधरते नजर नहीं आ रहा है। कोरोना वायरस का संक्रमण थमने की बजाय दिन-ब-दिन तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को 17 संक्रमितों की मौत की सूचना आई। अब तक जिले में 340 कोरोना संक्रमित अपनी जान गंवा चुके हैं। अकेले 125 की मौत तो मई माह के 10 दिनों के दौरान ही हुई है। वहीं सोमवार को 460 नए संक्रमित सामने आए। जिसके बाद संक्रमितों का आंकड़ा भी 15162 तक पहुंच गया है। इनमें एक्टिव केस 3522 है। 11302 ठीक हो चुके हैं। सोमवार को भी 213 ठीक हुए। सोमवार को 1900 नए सैंपल भी जांच के लिए लैब भेजे गए।
विज्ञापन

कोरोना वायरस का संक्रमण अब घातक बनता जा रहा है। ज्यादा चिंता का विषय है मौत का आंकड़ा बढ़ना। सरकारी आंकड़ा तो तेजी से बढ़ ही रहा है, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे लोगों की मौत की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है, जिन्होंने कोरोना टेस्ट नहीं करवाया।
विज्ञापन

मई माह कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले में ज्यादा खतरनाक साबित हो रहा है। अब तक के 10 दिन के दौरान सरकारी रिकार्ड के अनुसार 123 संक्रमित दम तोड़ चुके हैं, यानी औसतन करीब 13 लोग। इन 10 दिनों में 5147 नए संक्रमित भी सामने आए हैं। सोमवार को भी 1900 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए जबकि पहले से 1756 सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। अब गांवों में भी सैंपलिंग शुरू की गई है। ऐसे में अगले कुछ दिनों में संक्रमितों का आंकड़ा और ज्यादा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने तोड़ा दम :
- बैंक कॉलोनी की महिला ने तोड़ा दम : बैंक कॉलोनी बस स्टैंड के पास की एक गली वासी महिला ने भी कोरोना संक्रमण के चलते दम तोड़ दिया। महिला हिसार के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन थी। जिले के ही एक व्यक्ति ने पंचकूला में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं 68 वर्षीय एक अन्य व्यक्ति ने उपचार के दौरान नौ मई को दम तोड़ा। सभी का कोविड-19 सुरक्षा नियमों के तहत अंतिम संस्कार किया गया।
- महिला ने तोड़ा दम : बड़वा क्षेत्र की एक 60 वर्षीय महिला की भी कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई। महिला को चार-पांच दिन तक बुखार की शिकायत रही। आठ मई को कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। नौ मई को महिला ने दम तोड़ दिया।
- हनुमान गेट के व्यक्ति ने तोड़ा दम : हनुमान गेट क्षेत्र के करीब 46 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। रेवाड़ीखेड़ा की एक महिला ने भी कोरोना संक्रमण के चलते नौ मई को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हालुवास वासी एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत की सूचना आई है। विद्यानगर वासी एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति ने 10 मई को सुबह दम तोड़ा।
- पपोसा और धनाना की महिलाओं ने तोड़ा दम : पपोसा और धनाना गांव की एक-एक भी कोरोना संक्रमण के चलते दम तोड़ गई। पपोसा वासी 45 वर्षीय महिला ने नौ मई को दम तोड़ा। उन्हें आठ मई को अस्पताल में दाखिल करवाया गया। धनाना की महिला हिसार के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन थी। जहां नौ मई को मौत हुई।
- काठमंडी की महिला, खरक और काठमंडी के व्यक्ति ने तोड़ा दम : खरक कलां गांव के 42 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। तबीयत खराब होने पर उन्हें सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। काठमंडी लोहारू रोड की करीब 66 वर्षीय महिला की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। महिला को पांच मई को हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जहां नौ मई को महिला ने दम तोड़ दिया। बैंक कॉलोनी के करीब 68 वर्षीय व्यक्ति की मौत की सूचना आई है।
- सिवानी मंडी के व्यक्ति, ढिगावा की महिला ने तोड़ा दम : सिवानी मंडी के करीब 68 वर्षीय व्यक्ति की भी कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई। वहीं ढिगावा जाटान में रहने वाली एक महिला को पांच मई को सांस लेने में तकलीफ हुई। जिसके बाद उन्हें सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां नौ मई को उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला मूल रूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली थी।
- लक्ष्मणपुरा के बिजली कर्मी ने तोड़ा दम : तोशाम क्षेत्र के गांव लक्ष्मणपुरा गांव के करीब 33 वर्षीय बिजली कर्मचारी की भी कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। हालत खराब होने पर उन्हें पांच मई को हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां उपचार के दौरान आठ मई को दम तोड़ दिया। नौ मई को कोविड-19 सुरक्षा नियमों के तहत अंतिम संस्कार किया गया।

- तोशाम क्षेत्र के ड्राइवर ने तोड़ा दम : तोशाम क्षेत्र के 46 वर्षीय ड्राइवर ने कोरोना से दम तोड़ दिया। वह हिसार के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन था।
वर्जन:::
कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में जरूरी है कि लोग सावधानी रखें। लॉकडाउन का पालन करते हुए घर में रहे और घर में भी कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करें।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed