{"_id":"6256f366d4016d35d86d34d7","slug":"169-copycats-caught-in-haryana-board-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा बोर्ड: शारीरिक शिक्षा, संस्कृत एवं कृषि के पेपर में 169 नकलची पकड़े, लापरवाही पर सात पर्यवेक्षक हटाये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा बोर्ड: शारीरिक शिक्षा, संस्कृत एवं कृषि के पेपर में 169 नकलची पकड़े, लापरवाही पर सात पर्यवेक्षक हटाये
Wed, 13 Apr 2022 09:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 13 Apr 2022 09:29 PM IST
सार
ड्यूटी में लापरवाही पर सात पर्यवेक्षक हटाये गए। किसी अन्य की जगह परीक्षा देते दो काबू किए गए। चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ में ही 37 नकलची पकड़े गए।
विज्ञापन
exam
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बुधवार को हुई शारीरिक शिक्षा, संस्कृत, कृषि विषय की परीक्षा में प्रदेशभर में 169 नकलची पकड़े गए। ड्यूटी में लापरवाही पर सात पर्यवेक्षक हटाए गए। साथ ही किसी अन्य की जगह परीक्षा देते भी दो मुन्नाभाई काबू किए गए।
विज्ञापन
बुधवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी शारीरिक व स्वास्थ्य शिक्षा/संस्कृत/उर्दू/ड्राइंग/कृषि/कंप्यूटर साइंस/गृह विज्ञान/संगीत हिंदुस्तानी (सभी विकल्प)/पशुपालन/नृत्य (सभी विकल्प)/ व संस्कृत साहित्य (केवल गुरुकूल/संस्कृत विद्यापीठों के लिए) एवं सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) कृषि एवं दर्शनशास्त्र विषयों की परीक्षा हुई। आसान कहे जाने वाले इन विषयों में भी नकल का खेल चला।
विज्ञापन
चरखी दादरी व महेंद्रगढ़ में पकड़े गए 37 नकलची
चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ में नकल ज्यादा चली। संयुक्त सचिव के उड़नदस्ते ने यहां निरीक्षण किया तो नकल कराने वाले और करने वालों का ही बोलबाला था। यहां 37 नकलची पकड़े गए। रावमावि, पैंतावास (चरखी-दादरी) की पर्यवेक्षक सुमन देवी, परीक्षा केंद्र श्रीराम सेवा समिति वमावि, फतेहाबाद-10 में कार्यरत पर्यवेक्षक मोनिका, कनिका व महाबीर को, मंडी रावमावि, जींद-9 से केंद्र उपाधीक्षक अनिल कुमार को लापरवाही के चलते ड्यूटी से हटाया गया।
विज्ञापन
राकवमावि दादरी-03 (बी-2) में कार्यरत पर्यवेक्षक रीना, राकवमावि, झोझू कलां-1 के पर्यवेक्षक रामचन्द्र को ड्यूटी से हटाया गया। रावमावि, तावडू-05 (बी-1) पर अनुक्रमांक 2222210929 के स्थान पर नकली परीक्षार्थी परीक्षा दे रहा था। विशेष उड़नदस्तों ने 52 नकलची पकड़े। बुधवार को हुई परीक्षाओं में 1442 परीक्षा केंद्रों पर 282865 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए।