फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   पुलिस की सुस्ती के विरोध में जूई बाजार बंद, दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

पुलिस की सुस्ती के विरोध में जूई बाजार बंद, दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

Sun, 31 Dec 2017 11:33 PM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की सुस्ती के विरोध में जूई बाजार बंद, दुकानदारों ने किया प्रदर्शन
पुलिस की सुस्ती के विरोध में जूई बाजार बंद, दुकानदारों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

भिवानी। छह दिन पहले जूई कस्बे के दो दुकानों में हुई चोरी की घटना में पुलिस प्रशासन द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं करने से दुकानदारों ने बाजार बंद कर एक बार फिर नेशनल हाइवे पर प्रदर्शन किया। उपस्थित जनसमूह ने पुलिस के जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे सदर थाना प्रभारी ने लोगों से कार्रवाई के लिए छह जनवरी तक की मोहलत मांगी।
पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार जूई कसबे के दुकानदारों ने रविवार अपनी दुकानें बंद रखी। इसके बाद एकत्रित होकर बाढड़ा मोड़ के चौक पर पहुंचे। यहां दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कुछ समय बाद जूई चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह पहुंचे और दुकानदारों को जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिलाया। लेकिन इसके बाद भी दुकानदार नहीं माने और जाम लगाने की चेतावनी दी। घंटेभर मान-मनौव्वल चलता रहा और प्रदर्शन भी।
विज्ञापन

इसके बाद सदर थाना प्रभारी रामनिवास धरने पर पहुंचे और दुकानदारों की बात सुनीं। इसके बाद उन्होंने चोरी की वारदात की गुत्थी सुलझाने के लिए दुकानदारों से छह जनवरी तक की मोहलत मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल कमेटी सदस्य राजेश कुमार, नवनीत शर्मा, विजय कुमार, रामअवतार शर्मा और जोगेंद्र गिल ने कहा कि छह जनवरी तक चोर नहीं पकड़े गए तो छह जनवरी को दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709 ई को जाम किया जाएगा।

--
25 दिसंबर को हुई थी दो दुकानों में चोरी
गत 25 दिसंबर को जूई के बाढड़ा मोड़ स्थित दो दुकानों के शटर काटकर अज्ञात चोरों ने आठ लाख का सामान चुरा लिया था जिसके विरोध में दुकानदारों ने जुई में नेशनल हाईवे 709 ई पर जाम लगा दिया था। सदर थाना प्रभारी जयसिंह यादव ने 31 दिसंबर तक चोर पकड़ने का आश्वासन दिया था, लेकिन कार्यवाही नहीं हुई।
--
दुकानदारों को समझाया गया है कि सड़क को जाम न करें। छह जनवरी तक चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।
- रामनिवास, इंचार्ज, सदर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed