फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   पेंशन के लिए 18 हजार बुजुर्ग दर-बदर

पेंशन के लिए 18 हजार बुजुर्ग दर-बदर

Sat, 30 Dec 2017 12:42 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
पेंशन के लिए 18 हजार बुजुर्ग दर-बदर
आधार में गड़बड़ी होने से अटके 11 हजार बुजुर्गों के पेंशन
विज्ञापन

भिवानी। जिले के करीब 18 हजार बुजुर्ग पेंशन के लिए दर-बदर भटकने को मजबूर हैं। आधार लिंक न होने और गलत आईडी के कारण करीब 11 हजार बुजुर्गों की पेंशन अटकी है। पेंशन के कागज दुरुस्त कराने का 31 दिसंबर अंतिम तारीख है, इसलिए बुजुर्ग अब दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन विभाग के कार्य करने की गति धीमी होने की वजह से बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जिला समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में सुबह से लेकर शाम तक गहमागहमी है। बड़ी संख्या में बुजुर्ग पेंशन को आधार से लिंक कराने के लिए चक्कर काट रहे हैं। समाज कल्याण विभाग में आए हुए कई बुजुर्गों का कहना है कि जब से सरकार के द्वारा पेंशन खाते में दी जाने लगी है उनकी पेंशन आनी ही बंद हो गई। जब वह पेंशन के समय बैंक में जाते है तो बैंक वाले भी कोई जानकारी नहीं देते और खाली हाथ घर लौटना पड़ता है। उल्लेखनीय है कि जिले में कुल एक लाख 84 हजार 131 लोग पेंशनधारक है, जिसमें भिवानी और दादरी के कुल 18846 लोगों की पेंशन कागजों के कारणों से अटकी हुई है।
विज्ञापन

--

इन कारणों से अटकी पेंशन संख्या
आधार लिंक नहीं - 4324
गलत आधार आईडी - 6299
अवैध - 5935
अन्य राज्य 2288

विधवा पेंशन बनवाने के लिए पिछले पंद्रह दिनों से जिला समाज कल्याण विभाग के चक्कर लगा रही हूं, लेकिन बार-बार कागजों में कमियां निकालकर वापिस भेज दिया जाता है। पहले भी कई बार अपने कागजों जमा करवा चुकी हूं, फिर भी अभी तक पेंशन शुरू नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतरा देवी, सांगा

पिछले पंाच महीने से पेंशन न मिलने के कारण दफ्तर में आने पर मजबूर होना पड़ रहा है। 2002 में विकलांग होने के कारण विभाग द्वारा पेंशन लगाई गई थी। पांच महीने से बैंक के भी चक्कर काट रहा हूं, लेकिन बैंक वाले बार बार यहां भेज रहे है। यहां भी पूरा दिन बीतने के बाद भी कागज पूरे होने का नाम नहीं ले रहे हैं।
रमेश कुमार, तिगड़ाना

मेरी भाई की पत्नी सुमन को विधवा पेंशन मिलती। लेकिन जब से ऑनलाइन बैंक खाते में पेंशन देनी शुरू की गई है तब से सुमन की पेंशन मिलनी ही बंद हो गई। पेंशन शुरू करवाने के लिए तीन बार आवेदन विभाग में जमा करवा चुके हैं, फिर भी अभी तक शुरू पेंशन शुरू नहीं हुई है। हर बार विभाग के कर्मचारी अगले महीने का कहकर बात को टाल देते हैं।

प्रताप सिंह, बापौड़ा

--
मुझे पिछले 11 साल से पेंशन मिल रही थी। लेकिन पिछले तीन माह से पेंशन विभाग द्वारा रोक ली गई है। पेंशन के लिए बैंक में जाता हूं लेकिन बैंक कर्मचारी बिना कुछ बताए वापस भेज देते हैं।
रामचंद्र, जताई
-------------
आधार कार्ड से लिंक नहीं होने पर
रुके हुए आवेदकों की संख्या
ब्लॉक संख्या
भिवानी 651
बाढड़ा 445
लोहारू 328
बहल 82
तोशाम 230
कैरू 102
सिवानी 148
बवानीखेड़ा 234
सिवानी 31
नपा बवानीखेड़ा 52
नपा लोहारू 32
दादरी एक 445
दादरी-दो 256
नप चरखी दादरी 136
नप भिवानी 339
कुल 3511
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed