{"_id":"59e110444f1c1bec538b7556","slug":"161507921988-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पातवान गांव में आग लगने से फसल और पेड़ पौधे जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पातवान गांव में आग लगने से फसल और पेड़ पौधे जले
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आग में जले फसल और पेड़-पौधे
बहल। पातवान गांव के एक खेत में अज्ञात कारणों से लगी आग के कारण भारी संख्या में पेड़, पौधे जल गए। आग लगने से बाजरे की पुलियां तथा अन्य फसल भी जल गई। ग्रामीणों के सहयोग से बड़ी देर बाद आग पर काबू पाया जा सका। सूचना मिलने पर भिवानी से फायर बिग्रेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक खेत में पेड़ पौधे जल चुके थे।
गांव की आबादी से सटकर मीरसिंह पुत्र रामसिंह का करीब सवा दो एकड़ का खेत है। इसमें उसने करीब एक एकड़ में उसने पेड़ लगा रखे हैं तथा बाकी खेत में ग्वार की फसल लगाई हुई थी। शुक्रवार करीब 11 बजे अज्ञात कारणों से खेत में आग लग गई। आग की भयावहता इतनी ज्यादा थी कुछ ही देर में खेत में खड़े हरे पेड़ पौधे झुलस गए। जैसे ही गांव में आग लगने का पता चला तो लोग खेत की और दौड़े। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग भड़कती ही चली गई।
ग्रामीणों ने फैल रही आग को बुझाने के लिए भिवानी फायर ब्रिगेड को सूचना दी। करीब एक घंटा बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। आग लगने से खेत में लगे पेड़- पौधे, बाजरे की पुलिया तथा तग्वार की फसल जलकर राख हो गई। इसके अलावा ईंधन के लिए स्टोर की गई लकडिय़ा भी जल गई।