{"_id":"59bec97d4f1c1b8a688b5260","slug":"161505675645-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटौदी क्रिकेट ट्राफी: भिवानी ने हिसार को छह विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटौदी क्रिकेट ट्राफी: भिवानी ने हिसार को छह विकेट से हराया
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटौदी क्रिकेट ट्राफी: भिवानी ने हिसार को छह विकेट से हराया
भिवानी। राज्यस्तरीय पटौदी क्रिकेट प्रतियोगिता अंडर-19 मैच में मेजबान भिवानी ने हिसार को छह विकेट से हराया। भिवानी की जीत के हीरो सुखपाल फौगाट रहे। सुखपाल ने शानदार 90 रन की पारी खेली। टूर्नामेंट में भिवानी की यह लगातार दूसरी जीत है।
भीम स्टेडियम में रविवार को मेजबान टीम के कप्तान परमेश ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। हिसार के बल्लेबाजों ने 40 ओवर में 191 रन बनाए। हिसार की ओर से विक्रम ने 26 गेंदों में 33 रन की आतिशी पारी खेली। अभिजीत ने 36, प्रिंगल ने 31 और हिमांशु बिश्नोई ने 29 रन बनाए। मेजबान टीम की ओर से पेसर रौनक डबास ने आठ ओवर में 46 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट चटकाए। विवेक यादव ने तीन और रोशन सैनी, विशाल कलकल ने एक-एक विकेट हासिल किए।
भिवानी की टीम की ओर से बल्लेबाजों ने शानदार प्रर्दशन किया। टीम ने चार विकेट खोकर तीन ओवर शेष रहते हुए 192 रन बनाकर मैच जीत लिया। जीत में सुखपाल फौगाट की 90 रन की सधी हुई पारी का अहम योगदान रहा। सुखपाल ने 80 गेंद खेलते हुए 12 चौकों और दो छक्कों की मदद से उपयोगी पारी खेली। आशीष ने 35, रोहन राठी ने 29, विवेक यादव ने 20 और रवि ने नाबाद 15 रन की पारी खेली। मेजबान टीम का सोमवार को फतेहाबाद से मुकाबला होगा। भिवानी ने कल सिरसा को हराया था। आज की जीत के साथ भिवानी लगातार दो मैच जीत चुका है। इस मौके पर पूर्व जिला खेल अधिकारी दर्शन मिड्ढा के अलावा रणजी खिलाड़ीा जसवीर सिंह, परिंदर शर्मा, अनिल कृष्णा, विष्णु भगवान कोच आदि मौजूद रहे।