{"_id":"59b5901c4f1c1beb7f8b5c44","slug":"161505071132-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीरंदाजी प्रतियोगिता में यश ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीरंदाजी प्रतियोगिता में यश ने जीता स्वर्ण पदक
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीरंदाजी प्रतियोगिता में यश ने जीता स्वर्ण पदक
भिवानी। दो दिवसीय जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में यश सोलंकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रविवार को प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला परिषद के चेयरमैन रमेश ओला ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
हांसी रोड स्थित राजकीय महाविद्यालय में चल रहे मुकाबलों में इंडियन राउंड में सीनियर वर्ग के मुकाबलों में यश सोलंकी प्रथम, हितेश दहिया द्वितीय व अमनदीप तृतीय स्थान पर रहे। अंडर 20 में इंडियन राउंड में यश सोलंकी ने स्वर्ण व हितेश दहिया ने रजत पदक प्राप्त किया। अंडर 20 रीकर्व राउंड में हेमंत ने स्वर्ण, योगेश ने रजत पदक व कार्तिक ने कांस्य पदक प्राप्त किया। सीनियर रीकर्व राउंड में अंकुर घणघस स्वर्ण, हेमंत रजत व हितेश कुमार ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर-20 कपाउंड राउंड में प्रीत दहिया ने स्वर्ण, विनय ने रजत व साहिल ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए रमेश ओला ने कहा कि आज भिवानी की देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में पहचान है। यहां के पुरुष ही नहीं बल्कि महिला खिलाड़ियों ने भी हर खेल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा केंद्र में एक खिलाड़ी राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को खेल मंत्री बनाया गया है। इससे खिलाड़ियों को लाभ होगा। इस अवसर पर चेयरमैन ओला ने तीरंदाजी खेल के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की।