Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A call to improve farming through soil testing and balanced fertilizer use

Bhiwani News: मिट्टी की जांच और संतुलित खाद से खेती को बेहतर बनाने का आह्वान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
A call to improve farming through soil testing and balanced fertilizer use
बहल। माटी वंदन पखवाड़े के तहत गांव चेहड़ खुर्द में शनिवार को किसान जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें करीब 100 किसानों को मिट्टी की जांच, संतुलित उर्वरक प्रयोग और आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

शिविर की अध्यक्षता गांव के सरपंच संदीप सिंह श्योराण ने की। इसमें कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के भूमि परीक्षण अधिकारी कार्यालय से डॉ. राजू मेहरा, डॉ. उदय प्रताप सिंह सहित विभागीय अधिकारियों और कृषि सुपरवाइजरों ने किसानों को जागरूक किया। अधिकारियों ने हरियाणा सरकार की विभिन्न कृषि एवं किसान कल्याण योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों से इनका लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

डॉ. राजू मेहरा ने किसानों को मिट्टी के नमूने लेने और उनकी जांच करवाने की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने बताया कि मिट्टी परीक्षण से खेत में मौजूद पोषक तत्वों की वास्तविक स्थिति का पता चलता है। इसके आधार पर किसान फसलों में जरूरत के अनुसार खाद और उर्वरकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे अनावश्यक खर्च कम करने के साथ मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने में भी मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, विभागीय योजनाओं और किसान कल्याण से जुड़ी सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने खेती में वैज्ञानिक तरीकों को अपनाने, मिट्टी की नियमित जांच करवाने और संतुलित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग करने की अपील की। इस अवसर पर सरपंच संदीप सिंह श्योराण सहित कृषि विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed