{"_id":"676c6bc7f7209bfcfe08e9d6","slug":"16-devotees-had-left-the-bus-in-nainital-and-got-down-bhiwani-news-c-21-hsr1027-531822-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: नैनीताल में बस छोड़ उतर गए थे 16 श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: नैनीताल में बस छोड़ उतर गए थे 16 श्रद्धालु
Thu, 26 Dec 2024 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 26 Dec 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल बाबा के दर्शन करने गए,आपबीती बताते श्रद्धालु।
भिवानी। नैनीताल के समीप कैची धाम में नीम करोली बाबा के दर्शन के लिए गए श्रद्धालुओं की बस हादसे का शिकार हो गई। गनीमत है कि भिवानी जिले के 16 श्रद्धालु हादसे से पहले बस से उतर गए थे। वहीं, हादसे में किसी अन्य जिले के तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 17 से अधिक घायल हो गए। यह बात जब उन श्रद्धालुओं को पता चली तो वे खुद की जान बची पाकर सुकून महसूस करने लगे।
भिवानी निवासी वीरेंद्र तंवर उर्फ सिकन और अवधेश परमार उर्फ सिटी ने बताया कि भिवानी से 16 श्रद्धालु नैनीताल में नीम करोली बाबा के दर्शनों के लिए मंगलवार को आए थे। बुधवार सुबह बाबा के दर्शन करने के बाद होटल से खाना खाकर बस में सवार होने लगे। इसी दौरान दो श्रद्धालु जहां ठहरे थे, वहीं पर अपना सामान भूल गए थे। वे अपना सामान लेने होटल में चले गए। इस दौरान भिवानी से गए अन्य यात्री भी उस बस से नीचे उतर उनके आने का इंतजार करने लगे।
सभी यात्री एक साथ जाना चाहते थे। इसलिए उस बस को जाने दिया। थोड़ी देर बाद वह बस पहाड़ी से नीचे गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन की मौत और 17 लोगों के जख्मी होने की पुष्टि की खबर उन्हें मिली तो वे भी सहम गए और इस हादसे का शिकार होने से खुद को सुरक्षित देख भगवान का शुक्रिया अदा करने लगे।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला
विज्ञापन