{"_id":"5ec2db468ebc3e907713d1ac","slug":"1500-migrants-sent-to-chatarpur-from-bhiwani-after-10-days-of-registration-bhiwani-news-rtk5555540126","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत की सवारी : 10 दिन इंतजार के बाद छतरपुर के लिए रवाना हुए 1500 प्रवासी मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत की सवारी : 10 दिन इंतजार के बाद छतरपुर के लिए रवाना हुए 1500 प्रवासी मजदूर
विज्ञापन
श्रमिक ट्रेन में बैठने के लिए लाइन में लगे बच्चे व उनके परिजन।
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। भिवानी रेलवे जंक्शन से मध्यप्रदेश के छतरपुर के लिए सोमवार शाम आठ बजे करीब 1500 प्रवासी मजदूरों को स्पेशल ट्रेन से रवाना किया गया। भिवानी से 944 और चरखी दादरी से 569 प्रवासी मजदूर भेजे गए। यह ट्रेन बुधवार सुबह आठ बजे छतरपुर पहुंचेगी। इन मजदूरों का पांच व छह मई को पंजीकरण हुआ था। दस दिन के इंतजार के बाद उन्हें स्पेशल ट्रेन मिली तो कई लोगों की आंखों से खुशी के आंसु निकल आए।
भिवानी बस स्टैंड से करीब 18 रोडवेज बसों से गुजरानी मोड़ स्थित संत रामपाल आश्रम से प्रवासी मजदूरों को रेलवे स्टेशन पर पहुंचाया गया। स्टेशन पर श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग हुई और फिर उन्हें स्टेशन परिसर में प्रवेश दिया गया। रेलवे स्टेशन के बाहर भी प्रवासी मजदूरों की लंबी कतारें लग गई। इन कतारों में महिलाएं और छोटे बच्चे भी खड़े थे। स्टेशन परिसर पर प्रवासी मजदूरों को खाने पीने की वस्तुएं भी उपलब्ध कराई गई। स्टेशन परिसर के आसपास राजकीय रेलवे पुलिस के जवानों व स्टेशन परिसर के अंदर आरपीएफ के जवानों ने प्रवासी मजदूरों को ट्रेन में सामान सहित बैठाने में उनकी मदद की। इस मौके पर भिवानी जिला प्रशासन सहित चरखी दादरी जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। ट्रेन में सवार होने के बाद प्रवासी मजदूरों के चेहरे पर सुकून दिखाई दिया। वहीं बच्चे भी ट्रेन में बैठने के बाद खुश नजर आए। कोविड-19 के नोडल ऑफिसर डॉ. राजेश कुमार अपनी पूरी टीम के साथ रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। एक-एक यात्री की थर्मल स्कैनिंग की गई।
टिकटों पर लगाई पेड फॉर हरियाणा गवर्नमेंट की मुहर
प्रत्येक डिब्बे के सामने हेल्प डेस्क बनाए गए, जहां से प्रत्येक यात्री को उनकी टिकट दी गई। प्रत्येक यात्री की टिकटों पर पेड फॉर हरियाणा गवर्नमेंट की मुहर लगाई गई। जिला सांख्यकी अधिकारी शिवतेज व लेखाधिकारी विकास यशकीर्ती के नेतृत्व में टीम ने मजदूरों को टिकट मुहैया कराया।
विज्ञापन
एक हाथ नहीं होने के बावजूद भी पानी की सेवा
रेडक्रास सोसायटी की टीम ने सभी यात्रियों के हाथों को सैनिटाइज करवाया। वहीं यात्रियों को पानी की बोतल भी मुहैया करवाई गई। एक हाथ नहीं होने के बावजूद भी एएसएम खलासी मूलचंद स्वयं पानी पिलाने की सेवा करते नजर आए।

अपनी मां के साथ ट्रेन में सवार बच्चा।- फोटो : Bhiwani