फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   15 shpokeeper positive, shop, doctors

15 दुकानदार व कर्मी संक्रमित आने से बाजारों में हडक़ंप, दुकानें खुलने को लेकर संशय

Sun, 23 Aug 2020 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
15 shpokeeper positive, shop, doctors
डोर-टू-डोर लोगों के स्वास्थ्य की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
कोरोना वायरस के संक्रमण के दौरान बाजारों में किस कदर लापरवाही बरती गई इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले चार दिन में शहर के नया बाजार, बिचला बाजार, गोशाला मार्केट, कृष्णा कॉलोनी से 15 दुकानदार और उनके यहां कार्य करने वाले पॉजिटिव आ चुके हैं। छह तो बिचला बाजार की विभिन्न दुकानों से हैं। ऐसे में सोमवार को बाजार में इन दुकानों के अलावा आसपास की दुकानें खोलने को लेकर भी संशय है।
विज्ञापन

वहीं शहर के बीच चल रहे तीन स्कूलों के भी 12 शिक्षक और अन्य स्टाफ सदस्य पॉजिटिव आ चुके हैं। शहर के घंटाघर चौक पर चार बैंक पहले ही करीब 32 कर्मचारियों के पॉजिटिव आने के कारण बंद हैं। कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। ऐसा ही हाल रहा तो कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या के कारण बाजार बंद हो जाएंगे। जिन बाजारों के दुकानदार व कारिंदे पॉजिटिव आए हैं, वहां के अन्य दुकानदार एक-दूसरे को फोन कर सोमवार को बाजार खोलने को लेकर जानकारी ले रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में अब तक 1147 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। जिनमें 205 एक्टिव केस हैं। मगर गंभीर विषय बाजारों दुकानदार और उनके यहां कार्य करने वाले कारिंदों का पॉजिटिव आना है। जिस कारण काफी के परिजन भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। अब सवाल उठता है कि दुकानें खुलने के दौरान इन दुकानदारों के पास काफी ग्राहक भी आए हैं और वे स्वास्थ्य विभाग की जांच से दूर है। यह सब लापरवाही के कारण हुआ है। अनलॉक के दौरान अधिकतर दुकानदार बिना मास्क के ही काम कर रहे थे, जबकि सैनिटाइजर भी महज दिखावे के लिए रख-रखा था। दुकानों के बाहर भी कोविड-19 के नियमों की अनदेखी हो रही थी और ग्राहक बिना सामुदायिक दूरी, बिना मास्क के ही खड़े होते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये दुकानदार मिले पॉजिटिव
- गारमेंट शॉप पर दो पॉजिटिव: बिचला बाजार स्थित एक गारमेंट शॉप पर 57 वर्षीय व्यक्ति और 21 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
- बिचला बाजार के एक क्लॉथ स्टोर से 57 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव मिला।
- मोबाइल होल सेलर मिला पॉजिटिव : गोशाला मार्केट से एक 30 वर्षीय युवक जो कि मोबाइल होल सेल का काम करता है पॉजिटिव मिला है।
- टेलर्ज मिला पॉजिटिव : कृष्णा कॉलोनी में एक 43 वर्षीय टेलर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह बच्चों की स्कूल ड्रेस बनाता है।
- इलेक्ट्रिक दुकानदार मिला पॉजिटिव : नया बाजार से 50 वर्षीय इलेक्ट्रिक दुकानदार पॉजिटिव मिला है। उसका भतीजा पहले पॉजिटिव आया था। अब परिवार के चार और सदस्य पॉजिटिव मिले हैं।
- सेल्समैन मिले पॉजिटिव : बिचला बाजार से एक क्लॉथ शॉप से दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बीटीएम कॉलोनी वासी 19 वर्षीय सेल्समैन और 23 वर्षीय रावल पाना दिनोद वासी युवक पॉजिटिव मिले हैं।
- बिचला बाजार में एक आभूषण विक्रेता की दुकान पर काम करने वाला 20 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है।
- किराना दुकानदार मिला पॉजिटिव : हालु मोहल्ला में 33 वर्षीय किराना दुकानदार पॉजिटिव मिला है।
- तीन दिन पहले शिव नगर वासी एक आभूषण व्यापारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसकी बिचला बाजार में दुकान है।
- गोशाला मार्केट के 27 वर्षीय आर्किटेक्ट की भी तीन दिन पूर्व रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
- दो स्कूलों के शिक्षक मिले पॉजिटिव : शनिवार रात आई रिपोर्ट में नया बाजार स्थित एक स्कूल की प्रिंसिपल, शिक्षिका और चपरासी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं रोहतक गेट स्थित एक स्कूल का स्पोर्ट्स टीचर, शिक्षक, सुरक्षाकर्मी पॉजिटिव मिले हैं।
12 और मिले संक्रमित, आंकड़ा पहुंचा 1141
जिले में रविवार को 12 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए है। इनमें कृष्णा कॉलोनी से तीन, लोहारू और मंढाणा गांव से दो-दो, गांव पालुवास, प्रेमनगर, देवसर से एक-एक है। अब जिले में कुल 1147 कोरोना पॉजिटिव है। जिनमें से 937 ठीक हो चुके हैं। अब कोरोना के 205 एक्टिव केस हैं। रविवार को भी तीन सौ सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए। वहीं सात ने कोरोना को मात दी।
ये नए केस आए सामने
कृष्णा कॉलोनी में एक ही परिवार के तीन लोगों 63 वर्षीय व्यक्ति, 59 वर्षीय उसकी पत्नी और 27 वर्षीय उसका बेटा पॉजिटिव मिले हैं। व्यक्ति रेलवे से सेवानिवृत्त ऑफिस सुपरीटेंडेंट है। कृष्णा कॉलोनी से एक 48 वर्षीय महिला भी पॉजिटिव मिली है। गांव पालवास से 29 वर्षीय, व्यक्ति, गांव प्रेम नगर से 33 वर्षीय व्यक्ति, लोहारू में 48 वर्षीय व 51 वर्षीय व्यक्ति, गांव मंढाणा से 61 वर्षीय व्यक्ति व 58 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिले हैं। पालुवास वासी व्यक्ति बिजनेसमैन है और 16 अगस्त को फतेहाबाद गया था। लोहारू के सोहांसड़ा वासी व्यक्ति गवर्नमेंट स्कूल में साइंस टीचर है। वह राजस्थान के रामपुर में गया था। वहीं शीशवाड़ा वासी 51 वर्षीय प्राइवेट स्कूल में शिक्षक है।

वर्जन-
कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले बढ़ रहे है। लापरवाही महंगी पड़ रही है। कोरोना से बचाव के लिए जरूरी है कि खुद की सुरक्षा रखी जाए। जहां तक संभव हो घर पर ही रहे और बाहर जाते समय चेहरे पर मास्क लगाए। बाहर से आते ही हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोएं।
- जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed