फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   15 new travelers returned from abroad, the number was 85

विदेश से 15 नए यात्री लौटे, संख्या हुई 85

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
15 new travelers returned from abroad, the number was 85
भिवानी। जिले में विदेश से जाने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग को विदेश से लौटने वाले 15 नए यात्रियों की सूचना मिली है। इनमें से पांच और यात्रियों को हाई रिस्क की श्रेणी में रखा गया है। इनके बाद जिले में विदेश से लौटे यात्रियों की कुल संख्या 85 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इनमें से 55 यात्रियों को होम क्वारंटाइन रखा है। इनकी निगरानी के लिए अलग से स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी तय की हुई है, जोकि समय-समय पर इन यात्रियों की जांच और देखभाल कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं 85 यात्रियों में से 18 यात्री अन्य जिलों से संबंध रखते थे, जिन्हें अपने गृह जिले में भेज दिया है। आठ यात्रियों का होम क्वारंटीन समय पूरा हो गया है और एक यात्री अभी ट्रेस नहीं हो पाया है। इनमें से 23 यात्रियों के सैंपल दोबारा जांच के लिए भेजे हैं और 16 यात्रियों को हाई रिस्क की श्रेणी में रखा है।
विज्ञापन

टीका जरूर लगवाएं
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करना जरूरी है। घर से बाहर निकलते ही मास्क का प्रयोग करें और अधिक भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से परेहज करें। स्वास्थ्य विभाग लगातार वैक्सीनेशन अभियान चला रहा है। नागरिकों से अपील है कि समय पर वैक्सीन की डोज लगवाएं। साथ ही जिन लोगों ने दूसरी डोज नहीं लगवाई है वे डोज लगवा लें। दोनों डोज के बाद ही रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक बढ़ पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
डेंगू का एक नया मरीज मिला, संख्या हुई 347
भिवानी। जिले में बुधवार को डेंगू का एक नया मरीज सामने आया है। इसके बाद जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 347 हो गई है। हालांकि इनमें से 346 मरीज स्वस्थ हो चुके है। डेंगू ग्रस्त मरीज को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया है। डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है, जोकि स्वास्थ्य विभाग के एंटी लारवा अभियान और फीवर मास सर्वे के सकारात्मक परिणाम हैं। बुधवार को फीवर मास सर्वे के तहत मलेरिया आशंकित 195 मरीजों की ब्लड स्लाइड बनाई हैं, जिनमें सभी की रिपोर्ट नेगिटिव आई है। वहीं डेंगू की जांच के लिए आठ सैंपल नागरिक अस्पताल की लैब में भेजे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed