{"_id":"5bf067cabdec22699a73a77a","slug":"141542481866-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपल का बड़ा पेड़ टूटकर बीच सड़क गिरा, बाल-बाल बचे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपल का बड़ा पेड़ टूटकर बीच सड़क गिरा, बाल-बाल बचे बच्चे
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी मार्ग इंप्रूवमेंट ट्रस्ट मार्केट के पीछे शनिवार शाम करीब सवा चार बजे एक पीपल का बड़ा पेड़ टूटकर बीच सड़क गिर गया। गनीमत रही कि वहां से गुजर रहे बच्चे बाल-बाल बच गए। वरना हादसा बड़ा हो सकता था। वहीं पेड़ के नीचे बना शनि महाराज का मंदिर भी क्षतिग्रस्त हो गया। कॉलोनी में रहने वाले पवन, दीपक ने बताया कि पीपल के पेड़ की एक बड़ी टहनी सड़क की ओर थी। रात को एक ट्रक ने इससे टकरा गया। जिससे पेड़ क्षतिग्रस्त हो गया था। सुबह से ही इसके गिरने के हालात बने हुए थे। इस बारे में अधिकारियों को सूचित भी किया मगर किसी ने गंभीरता नहीं दिखाई। शाम के समय यह पेड़ गिर ही गया। पेड़ गिरने के बाद मार्ग से आवागमन बंद होने पर लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।