{"_id":"5bd75ec3bdec2269a369aebb","slug":"141540841155-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ माह से खेतों में जलभराव की समस्या से जूझ रहे सागवान वासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ माह से खेतों में जलभराव की समस्या से जूझ रहे सागवान वासी
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। गांव सागवान में भिवानी ड्रेन टूटने के दौरान हुए जलभराव की समस्या गत डेढ़ माह से बरकरार है। पांच सौ से ज्यादा एकड़ में पानी भरा हुआ है। नतीजतन फसल की बर्बादी के साथ डेंगू जैसी खतरनाक बीमारियां गांव में पैर पसारने लगी हैं। जलभराव के चलते गांव की फिरनी भी बाधित है। लोगों का प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश बना हुआ है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से समस्या के निदान की गुहार लगाई है।
उल्लेखनीय है कि गत 22-23 सितंबर को भिवानी ड्रेन गांव सागवान सहित अलखपुरा सहित आदि गांवों में सैकड़ों एकड़ जमीन तालाब बन गई थी। वहीं अधिकतर घरों में भी पानी भर गया था। लेकिन अब भी पांच सौ से ज्यादा एकड़ में पानी भरा हुआ है वहीं गांव में भी जगह-जगह पानी जमा है। ग्रामीण छतर सिंह, बिजेंद्र सिंह आदि ने बताया कि जलभराव से गांव भयंकर बीमारियों के चपेट में आ रहा है। गांव में करीबन आधा दर्जन के करीब डेंगू के मरीज हैं। जलभराव से मच्छरों की भरमार है।