फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   भारतीय टीम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम : चेतन शर्मा

भारतीय टीम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम : चेतन शर्मा

Wed, 07 Feb 2018 01:00 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
भारतीय टीम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम : चेतन शर्मा
भारतीय टीम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम : चेतन शर्मा
विज्ञापन

भिवानी। पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष चेतन शर्मा ने अंडर 19 विश्वकप क्रिकेट प्रतियोगिता जीतने पर खुशी जताते हुए भारतीय टीम को दुनिया की श्रेष्ठ टीम बताया। कुछ महीने पहले बीसीसीआई के पूर्व चेयरमैन पर गंभीर आरोप लगाने वाले चेतन शर्मा ने महेंद्रा और उनके बेटे बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी की जमकर तारीफ की।
मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए शर्मा ने कहा कि वे आज जो भी हैं, वे हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन व रणबीर सिंह महेंद्रा की बदौलत हैं। कुछ समय पहले किसी के गुमराह करने की वजह से कुछ गलतफहमी हो गई थी। इस कारण उनकी हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन से दूरी बढ़ गई थी। अब वे मानते हैं कि जितना साथ क्रिकेट में महेेंद्रा ने उनका दिया है उतना किसी ने नहीं दिया। हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन देश की बेहतरीन एसोसिएशन है।
विज्ञापन

उन्होंने यजुवेंद्र चहल और कुलदीप यादव के प्रदर्शन की तारीफ की और कहा कि भारतीय टीम अफ्रीका में छह फास्ट बॉलर लेकर गई थी लेकिन काम दोनों स्पिनरों ने किया है। चेतन ने बीसीसीआई से दिव्यांग व ब्लाइंड क्रिकेटरों की भी मदद करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री मनोहर व खेल मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में बेहतरीन खेल नीति बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गांव हालुवास के लिटिल स्टार कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यतिथि के तौर पर शिरकत करते हुए चेतन शर्मा ने कहा कि बच्चों को अधिक से अधिक खेलों में भाग लेना चाहिए। खेल में भाग लेने से बच्चे गलत कार्य से दूर रहते हैं और शरीर भी स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के अनेक खिलाड़ी अलग अलग खेलों में अपना नाम कमा चुके हैं। भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जितेंद्र तंवर ने बच्चों को अधिक से अधिक खेलों में भाग लेने के कहा। इस मौके पर प्रदेश सह संयोजक अनिल गोयल महिला विंग खेल प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजक सविता मौर, रोहतक जिला संयोजक राजू रंजन, भाजपा जिला अध्यक्ष नंदराम धानीया, सुनील प्रधान उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed