फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   नेशनल गेम में जलवा दिखाने को तैयार हरियाणा कबड्डी टीम

नेशनल गेम में जलवा दिखाने को तैयार हरियाणा कबड्डी टीम

Thu, 28 Dec 2017 12:49 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
नेशनल गेम में जलवा दिखाने को तैयार हरियाणा कबड्डी टीम
नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने हरियाणा कबड्डी टीम रवाना
विज्ञापन

भिवानी। आगामी 31 दिसंबर से चार जनवरी तक हैदराबाद में आयोजित होने वाली नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बुधवार को हरियाणा की महिला व पुरुष वर्ग की टीमें भिवानी से रवाना हुई। दोनों टीमों के सदस्यों का भिवानी में स्वागत किया गया। कोच आसन कुमार व दोनों टीमों के कप्तानों ने नेशनल ट्राफी हरियाणा की झोली में डालने का वादा किया।
गांव आदमपुर दाड़ी में चल रहे कैंप के समापन पर बुधवार को कैंप समाप्त होने के बाद टीमों के सदस्य हैदराबाद जाने के लिए कोच आसन कुमार के आवास पर पहुंचे। टीम के कैप्टन अनूप कुमार के साथ खिलाड़ी मंजीत झज्जर, सुरेंद्र नाडा झज्जर, राजेश नाडा सोनीपत, संदीप नरवाल सोनीपत, विनोद सोनीपत, आशीष सांगवान भिवानी, गुरदीप भिवानी व नसीब भिवानी मौजूद रहे। महिला टीम की कैप्टन प्रियंका दादरी के अलावा दादरी पूनम व मंजू, मीना भिवानी, जींद की पूजा, साक्षी, नीतू, मोनिका व रीना, अंजू रोहतक, प्राची सोनीपत के साथ कोच बलवान दहिया व मैनेजर रीना भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी राजबीर सिंह, डिप्टी डायरेक्टर छाजूराम, हरियाणा कबड्डी एसोसिएशन के सचिव कुलदीप सिंह दलाल, पूर्व जिला खेल अधिकारी सुंदर सिंह, हरि सिंह सांगवान, अजीत सिंह ईटीओ, मान सिंह ईटीओ, करतार सिंह, धर्मपाल, राजपाल, मूरी पहलवान, कोच विजय सिंह आदि ने खिलाड़ियों शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
उम्मीद है कि हरियाणा की ये दोनों टीमें शानदार जीत दर्ज करेंगी। टीम में टेक्निकल प्वाइंटस के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया गया है। पूरे देश की प्रोफेशनल कबड्डी टीमों में 80 फीसदी के करीब खिलाड़ी हरियाणा के हैं।
- आसन सांगवान, कोच
--
कबड्डी खेलने वाले खिलाड़ी साधारण व गरीब परिवार से होते हैं। ऐसे में प्रो कबड्डी प्रतियोगिता होने से उन्हें पैसा व पहचान दोनों मिल रही हैं। कबड्डी को ओलंपिक में शामिल करा दिया जाए तो खेल व खिलाड़ी दोनों को प्रोत्साहन मिलेगा।

अनूप सिंह, कप्तान, प्रोफेशन कबड्डी टीम
--
पहले पंचायती स्तर पर कबड्डी के खेल होते थे। ऐसे में ना पहचान मिलती थी और ना पैसा। प्रोफेशन कबड्डी खेलों के बाद दोनों चीज मिल रही हैं। यह सुखद बदलाव है कि पहले उन्हेें खेलने के लिए परिजन बाहर नहीं जाने देते थे और आज खुद खेलने के लिए बाहर भेज रहे हैं।
प्रियंका, कप्तान, प्रोफेशनल कबड्डी टीम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed