फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   खंड स्तरीय ग्रामीण महिला खेलकूद प्रतियोगिता में साईकिल दौड़ में सपना रही पहले स्थान पर

खंड स्तरीय ग्रामीण महिला खेलकूद प्रतियोगिता में साईकिल दौड़ में सपना रही पहले स्थान पर

Sat, 16 Dec 2017 12:19 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खंड स्तरीय ग्रामीण महिला खेलकूद प्रतियोगिता में साईकिल दौड़ में सपना रही पहले स्थान पर
सपना ने दौड़ाई सबसे तेज साइकिल
विज्ञापन

लोहारू। चौधरी देवीलाल स्टेडियम में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित खंड स्तरीय ग्रामीण महिला खेलकूद प्रतियोगिता में पांच किलोमीटर साइकिल दौड़ में लोहारू की सपना ने पहला स्थान प्राप्त किया। एसडीएम ने विजेता महिलाओं को सम्मानित किया।
शुक्रवार को प्रतियोगिता के दूसरे दिन पांच किलोमिटर साइकिल रेस में सविता गोठड़ा ने द्वितीय, रिंकू लोहारू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मटका दौड़ में बीरमती बिठ्न प्रथम, बाला देवी द्वितीय तथा कविता खरकड़ी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। आलू दौड़ में सरोज बिठ़्न प्रथम, अनीता द्वितीय, राजवन्ती खरकड़ी तृतीय, 100 मीटर दौड़ में पूनम अहमद वास खेड़ा प्रथम, सरोज द्वितीय, मीना सोहांसरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 300 मीटर दौड़ में मंजीत ढिगावा प्रथम, पुष्पा बिठ्न द्वितीय, अंजू झांझड़ा बास तृतीय, 400 मीटर दौड़ में प्रियंका गोठड़ा प्रथम, पुष्पा कुड़लबास द्वितीय, पूनम ढाणी अहमद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में एसडीएम उत्तम सिंह ने कहा कि खेलों से महिलाओं को अपनी प्रतिभा व क्षमता दिखाने का मौका मिलता है वहीं उनका मनोरंजन भी होता है। सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए नई खेल नीति को लागू किया है जिससे खेल व खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिला है। ग्रामीण स्तर पर छिपी प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिला है। इस मौके पर सीडीपीओ सुशीला, भाजपा नेता विजय शेखावत, कमलेश भोड़ूका, चुन्नीलाल स्वामी, सुपरवाइजर बिमला, मूर्ती देवी, प्रमिला, बस्तीराम कोच, होशियार सिंह, मुनिता आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed