{"_id":"596918db4f1c1b347a8b4862","slug":"141500059867-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार ने किसानों को बर्बादी के कगार पर ला दिया : हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार ने किसानों को बर्बादी के कगार पर ला दिया : हुड्डा
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
लोहारू।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार ने पूरे देश के किसानों को बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया है। कांग्रेस ने तो किसानों को कर्जमुक्त किया था, मगर दिनोंदिन बढ़ती कृषि लागत और गिरते भावों के चलते किसान फिर से कर्ज में डूब चुके हैं।
उन्होंने शुक्रवार को गागड़वास गांव में पूर्व विधायक सोमबीर सिंह के भाई के निधन पर मातमपुर्सी के बाद मीडिया से कहा कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। एसवाईएल के संबंध में मुख्यमंत्री ने बताया कि तीन-तीन बार कोर्ट का फैसला हरियाणा के हक में आ चुका है। अब केंद्र की जिम्मेदारी है कि वह अदालत के फैसले को लागू करवाए। उन्होंने आरोप लगाया कि एसवाईएल के मामले में मुख्य विपक्षी दल सरकार के मुख्य सहयोगी की भूमिका में नजर आ रहा है। पूर्व सीएम ने कहा कि एसवाईएल पर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी दलों को केंद्र पर दबाव बनाना चाहिए। इससे कोर्ट का निर्णय लागू हो सकेगा। इस मौके पर प्रदीप मंढोली, अशोक महरिया, संदीप तंवर, प्रताप ओबरा, राजबीर पूर्व चेयरमैन आदि कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व सीएम के साथ रहे।
ईश्वर सिंह के निधन पर जताया शोक
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पूर्व विधायक सोमवीर सिंह के बड़े भाई ईश्वर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने गागड़वास गांव पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने स्व. ईश्वर सिंह को एक जाना-माना खिलाड़ी और समाजसेवी बताया। उनके निधन पर गहरा दु:ख प्रकट करते हुए परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त कीं। पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान, पूर्व सीपीएस और कांग्रेस प्रवक्ता रणसिंह मान, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी कृष्णा पूनिया भी इस अवसर पर उनके साथ थे।