फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   14 people die in corona, doctors, sampling

कोरोना संक्रमित 26 साल के युवक समेत 14 लोगों ने तोड़ा दम

Tue, 11 May 2021 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
14 people die in corona, doctors, sampling
भिवानी। कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार गंभीर होता जा रहा है। मंगलवार को 26 साल के एक युवक समेत 14 लोग दम तोड़ गए। वहीं 342 नए संक्रमित सामने आए। हालांकि ये स्वास्थ्य विभाग का रिकॉर्ड है जबकि गांवों में भी काफी संख्या में लोग दम तोड़ रहे हैं। परिजन न कोरोना टेस्ट करवा रहे हैं और न ही अन्य सावधानी रख रहे हैं। यही कारण है कि शहर के शमशान घाट व ग्रामीण क्षेत्रों के शमशान घाट में काफी संख्या में अंतिम संस्कार हो रहे हैं।
विज्ञापन

अब तक सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार 354 संक्रमित लोग दम तोड़ चुके हैं। कोरोना वायरस का संक्रमण मई माह में खूब कहर बरपा रहा। 11 दिनों के दौरान 139 कोरोना संक्रमित दम तोड़ चुके हैं। वहीं 5489 नए संक्रमित सामने आ चुके हैं। मंगलवार को भी 342 नए संक्रमित सामने आए। जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के कारण 354 दम तोड़ चुके हैं और 15504 संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 11676 ठीक हो चुके हैं। अब जिले में 3476 एक्टिव केस हैं। इनमें 1654 शहरी और 1822 ग्रामीण क्षेत्र में हैं। मंगलवार को भी 1700 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए। वहीं 2601 की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
विज्ञापन

सामान्य अस्पताल में भीड़ रोकने के लिए गेट किए बंद
सामान्य अस्पताल में उमड़ रही भीड़ रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अब इमरजेंसी के सामने के एक गेट को ताला लगवा दिया है जबकि दूसरे गेट पर अवरोधक लगाए गए हैं। जहां तीन से चार पुलिस कर्मी तैनात है। इमरजेंसी में आने वालों और फ्लू कॉर्नर पर आने वालों के लिए ही अवरोधक हटाए जाते हैं। अन्य को प्रवेश नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने तोड़ा दम :
महिला ने तोड़ा दम : पतराम गेट क्षेत्र की शुगर, बीपी, लकवा से पीड़ित एक महिला ने भी दम तोड़ दिया। उनकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव थी। आठ मई को उनका टेस्ट किया गया था, जिसकी रिपोर्ट 10 मई को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मगर महिला 10 मई की सुबह ही दम तोड़ चुकी थी।
रोहणात के 54 वर्षीय व्यक्ति ने तोड़ा दम : रोहणात गांव के 54 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति ने भी दम तोड़ दिया है। व्यक्ति को आठ मई को अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जहां 10 मई को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
कैरू की बुजुर्ग महिला ने तोड़ा दम : कैरू की 70 वर्षीय महिला भी कोरोना से जिंदगी की जंग हार गई। महिला को बीपी और शुगर की भी शिकायत थी। महिला का आठ मई को कोरोना टेस्ट करवाया गया और नौ को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। नौ मई केेे ही महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विकास नगर के व्यक्ति ने तोड़ा दम : विकास नगर के 71 वर्षीय व्यक्ति की भी कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। बुजुर्ग व्यक्ति को आठ मई को ही अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। नौ मई को व्यक्ति नेदम तोड़ दिया।
व्यक्ति ने तोड़ा दम : भिवानी के ही 56 वर्षीय व्यक्ति ने कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते दम तोड़ दिया।
मानहेरू की महिला ने तोड़ा दम : मानहेरू गांव की 50 वर्षीय महिला भी कोरोना वायरस के कारण दम तोड़ गई। महिला को आठ मई को सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया और नौ मई को महिला की मौत होगई। 10 मई को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
कुड़ल के युवक ने तोड़ा दम: कुड़ल गांव के 30 वर्षीय युवक की भी कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई। युवक को हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जहां 10 मई को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
गुड्डा के बुजुर्ग ने तोड़ा दम : सिवानी क्षेत्र के गांव गुड्डा की 75 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की भी 10 मई को उपचार के दौरान मौत हो गई। व्यक्ति को छह मई को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया था।
महिला ने तोड़ा दम : भिवानी की 45 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला भी दम तोड़ गई। नौ मई को महिला ने दम तोड़ा। इसके अलावा 85 वर्षीय महिला भी कोरोना संक्रमण के चलते दम तोड़ गई।
मुंढाल के युवक ने तोड़ा दम : मुंढाल गांव के 26 वर्षीय युवक की भी कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई। युवक ने 10 मई को दम तोड़ा। देवनगर गांव की 55 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला भी दम तोड़ दिया। हालुवास की 50 वर्षीय महिला, कालुवास गांव की 72 वर्षीय महिला ने दम तोड़ दिया।

वर्जन:::
कोरोना वायरस का संक्रमण फैल रहा है। ग्रामीण एरिया के लोग टेस्ट से घबराए नहीं बल्कि आगे आकर टेस्ट करवाए ताकि बीमारी का समय रहते पता लग सके और इलाज हो सके। इसके अलावा कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करें। साबुन से बार-बार हाथ धोते रहे।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed