फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   134 crores of e-compensation deposited in the accounts of 49,325 farmers

Haryana News: मुख्यमंत्री ने 49,325 किसानों के खातों में ई-क्षतिपूर्ति के 134 करोड़ डाले

Fri, 21 Jun 2024 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Updated Fri, 21 Jun 2024 11:30 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के हित को सर्वोपरि मानते हुए एमएसपी की दरों में लगातार बढ़ोतरी की है। इसलिए सभी का भाजपा सरकार में विश्वास बढ़ा है।

विज्ञापन
134 crores of e-compensation deposited in the accounts of 49,325 farmers
भिवानी में ई -क्षतिपूर्ति के लाभार्थियों को कार्ड वितरित करते मुख्यमंत्री नायब सिंह और वित्त म

विस्तार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों, गरीबों, महिलाओं और युवाओं सहित प्रत्येक वर्ग को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। वे शुक्रवार को बीट्स इंटरनेशनल स्कूल में ई-क्षतिपूर्ति व दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना के तहत लाभान्वित परिवारों व किसानों को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 49,325 किसानों के खातों में ई-क्षतिपूर्ति के 134 करोड़ और दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना के 3,527 लाभार्थी परिवारों के लिए 131.14 करोड़ की राशि ऑनलाइन डाली।
विज्ञापन


इस दौरान प्रदेश के वित्तमंत्री जयप्रकाश दलाल, सांसद चौ. धर्मबीर सिंह, राज्यमंत्री बिशम्भर वाल्मिकी, विधायक घनश्याम दास सर्राफ, तोशाम की विधायक किरण चौधरी, पूर्व सांसद श्रुति चौधरी, एसीएस अनुराग रस्तोगी, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव श्रीनिवासन नारायणन, मंडलायुक्त संजीव वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के साथ किरण चौधरी ने मंच साझा किया
हाल ही भाजपा में शामिल होने वाली किरण चौधरी ने पहली बार मुख्यमंत्री के साथ मंच साझा किया। किरण चौधरी जब मंच पर आई तो चौ. धर्मबीर सिंह सीएम के बराबर में बैठे थे। उन्होंने किरण के लिए अपनी कुर्सी छोड़ी और अपनी जगह उन्हें सीएम के बराबर में बैठा दिया।


अल्पमत में सरकार नहीं कांग्रेस है : नायब सैनी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को फिर कहा कि अल्पमत में हरियाणा सरकार नहीं, कांग्रेस है। कांग्रेस का हरियाणा में सरकार के अल्पमत में होने का दावा भ्रामक है। आगामी विधानसभा चुनावों में बंपर जीत के बाद हरियाणा में भाजपा तीसरी बार सरकार बनाएगी। पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी प्राकृतिक आपदा के दौरान किसान या गरीब को हुए नुकसान के समय सरकार उनके साथ खड़ी है। सरकार पूर्ण बहुमत में हैं और सभी के हितों में काम करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि किरण चौधरी के भाजपा में शामिल होने से पार्टी और मजबूत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed