फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   किसानों की मेहनत पर बरसे ओले और बारिश, भारी नुकसान की आशंका

किसानों की मेहनत पर बरसे ओले और बारिश, भारी नुकसान की आशंका

Thu, 18 Apr 2019 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
किसानों की मेहनत पर बरसे ओले और बारिश, भारी नुकसान की आशंका
भिवानी। गेहूं की अच्छी फसल होने पर खिले किसानों के चेहरे बुधवार दोपहर हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद मुरझा गए। किसानों की मेहनत पर बरसी कुदरत की तबाही ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया। किसान नेताओं के मुताबिक कुदरत के कहर से गेहूं की 50 फीसदी फसल को नुकसान हुआ है, जबकि कृषि अधिकारियों ने 10 से 15 फीसदी नुकसान होने की बात कही है। बताया गया कि क्षेत्र में 10 से 15 एमएम बारिश दर्ज की गई। तोशाम के करीब आधा दर्जन गांवों में ओलावृष्टि हुई। विशेषज्ञों ने वीरवार को भी बारिश की आशंका जताई है।
विज्ञापन

मंगलवार के बाद बुधवार को भी दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर ढाई बजे के बाद मौसम बिगड़ा। करीब तीन बजे लोहारू, सिवानी, बहल, कैरू, तोशाम क्षेत्र में बारिश शुरू हो गई। पहले हलकी तो बाद में तेज बारिश हुई। तोशाम के गांवों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। अनाजमंडी, चारा मंडी के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में बनी मंडियों में भी गेहूं और सरसों भीग गया।
विज्ञापन

आसमान से ओले देख किसानों की आंखों से गिरे आंसू
तोशाम। क्षेत्र के गांव हसान, साहलेवाला, पटौदी, बुशान, पिंजोखरा, ढ़ाणी सरल व सरल सहित दर्जनभर गांवों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इससे किसानों को नुकसान की आशंका है। किसानों ने प्रशासन से फसल की गिरदावरी करवाकर उचित मुआवजे की मांग की है। एक ओर ओलावृष्टि हो रही थी और दूसरी तरफ किसान ओलो को देख अरमानों को टूटते देख रो रहा थ। बुधवार को दोपहर बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि से किसानों की खड़ी फसल में काफी नुकसान बताया जा रहा है वहीं कटाई की गई गेहूं की फसल में भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed