{"_id":"5cb77bc5bdec2214757c6780","slug":"131555528645-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधड़ बना आफत, 15 घंटे बत्ती गुल रहने से नहीं हुई पेयजल सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधड़ बना आफत, 15 घंटे बत्ती गुल रहने से नहीं हुई पेयजल सप्लाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। मंगलवार रात को आई आंधी से आफत सी बन गई। आंधी से बिजली गुल हो गई तो पानी की सप्लाई बंद होने से लोग पानी को तरस गए। 15 घंटे बिजली गुल रहने से वाटर वकर्स नंबर एक और तीन पर सबसे ज्यादा दिक्कत हो गई। यहां न ही पानी की लिफ्टिंग हो पाई और न ही पानी फिल्टर हो पाया। अधिकतर कॉलोनियों में सुबह के समय पानी की सप्लाई ही नहीं पहुंची। वहीं आंधी में कहीं फ्यूज उड़े तो कहीं जंफर ब्रेक डाउन होने से बिजली गुल हो गई।
मंगवार रात भी 10 बजे आंधी आई। करीब एक घंटे तक तेज आंधी से जनजीवन खासा प्रभावित हो गया। अनेक जगह दुकानों के होर्डिंग्स-बैनर टूट गए। एहतियात के तौर पर बिजली निगम ने सप्लाई बंद कर दी। अंधड़ थमने के बाद सप्लाई शुरू की तो शहर में ब्लैक आउट रहा। करीब दो घंटे तक पूरा शहर अंधेरे में रहा। अंधड़ के कारण अनेक जगह फ्यूज उड़ गए तो कई जगह जंफर ब्रेक डाउन हो गए। उन्हें ठीक करने में कर्मचारियों की खासी मशक्कत करनी पड़ी। वाटर वर्क्स नंबर एक व तीन पर ज्यादा समस्या आई। दादरी गेट स्थित वाटर बुस्टर पर केबल बॉक्स जल गया। जिसे ठीक करने में चार से पांच घंटे तक का समय लग गया।
वाटर वर्क्स नंबर एक पर मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे बत्ती गुल हुई और बुधवार दोपहर साढ़े 12 बजे बहाल हो पाई। निनान वाटर वर्क्स पर भी साढ़े नौ बजे गुल हुई बिजली सुबह 10 बजे बहाल हो पाई। इस कारण न रात को पानी फिल्टर हो सका और ना ही टैंकों में स्टोरेज किया जा सका। इस कारण सुबह की सप्लाई पूरी तरह प्रभावित हुई। सुबह किसी भी कॉलोनी में पेयजल सप्लाई नहीं हो सकी। इस कारण लोग परेशान रहे। किसी ने पानी का टैंकर मंगवाकर काम चलाया तो किसी ने हैंडपंप और सबमर्सिबल का पानी प्रयोग किया।