फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   सुबह हल्की और देर शाम हुई झमाझम बारिश, किसानों के लिए बढ़ी परेशानी

सुबह हल्की और देर शाम हुई झमाझम बारिश, किसानों के लिए बढ़ी परेशानी

Wed, 14 Nov 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
सुबह हल्की और देर शाम हुई झमाझम बारिश, किसानों के लिए बढ़ी परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो।
विज्ञापन

भिवानी। शहर में मंगलवार सुबह बूंदाबांदी और देर शाम झमाझम बरसात हुई। इस कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठंडक बढ़ गई। बारिश से तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया वहीं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहा। उधर बारिश फसलों के लिए भी नुकसानदायक बताई जा रही है। जिन किसानों ने गेहूं की बिजाई कर दी है उनको दोबारा से गेहूं की बिजाई करनी पड़ सकती है तो सरसों की फसल में भी खरपतवार का खतरा बढ़ गया है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बुधवार को भी क्षेत्र में बूंदाबांदी हो सकती है।
मंगलवार सुबह अचानक मौसम ने करवट ली। सुबह करीब सात बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक बूंदाबांदी होती रही। हालांकि कुछ देर बाद मौसम साफ हो गया और सूर्य देव ने भी दर्शन दिए। मगर आसमान में बादल छाए रहे। देर शाम करीब पौने आठ बजे हवाओं के साथ तेज बारिश होने लगी। करीब आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इससे मौसम काफी ठंडा हो गया। वहीं बरसात से शहर के कई क्षेत्रों में जलभराव भी हो गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

किसानों के चेहरों चिंता की लकीरें
कृषि विशेषज्ञ डॉ. अतर सिंह के मुताबिक सरसों की फसल अभी छोटी है। इस बरसात से फसल में खरपतरवार बढ़ेगी। उधर जिन किसानों ने गेहूं की बिजाई कर ली है, उन्हें दोबारा बिजाई करनी पड़ेगी। क्योंकि बरसात से बीजों पर मिट्टी की परत चढ़ जाएगी जिस कारण पौधे नहीं निकल पाएंगे। हालांकि इस बरसात से लोगों को स्मॉग से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed