फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   धारेडू रूट पर 15 साल बाद आज चलेगी रोडवेज बस

धारेडू रूट पर 15 साल बाद आज चलेगी रोडवेज बस

Mon, 30 Apr 2018 12:53 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
धारेडू रूट पर 15 साल बाद आज चलेगी रोडवेज बस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी
भिवानी-धारेडू रूट पर सोमवार को 15 साल बाद परिवहन सेवा बहाल होगी। चालकों की नई भर्ती के बाद जिले में सात ग्रामीण रूट के फेरे बढ़ाए हैं। सोमवार को सुबह 7:30 बजे पहली बस धारेडू के लिए रवाना होगी।
चालकों की नई भर्ती के बाद भिवानी डिपो को मिले 92 चालकों में से 35 चालकों ने रविवार को ड्यूटी ज्वाइन कर ली हैं। कई चालकों को रूट दे दिया गया है, लेकिन अभी कई नए चालकों को पुराने चालकों के साथ भेजा जा रहा हैं। अन्य चालकों के भी कागजों व मेडिकल जांच किए जा रहे हैं जल्द ही सभी चालकों की ज्वाइनिंग हो रूट पर चलेंगे।
विज्ञापन

भिवानी डिपो में 120 रोडवेज बसें अलग-अलग रूटों पर चलेगी। रोडवेज विभाग ने लोकल यात्रियों को अधिक सुविधा देने के लिए अहमियत दी हैं। दादरी, लोहारू, महम, जींद व रोहतक के कम दूरी वाले रूटों पर अधिक बसों की संख्या पर जोर दिया गया हैं। वहीं, पिछले 15 साल से बंद पड़ी भिवानी- धारेडू रूट की बस को रूट दे दिया गया हैं। जिससे यात्री व छात्रों को काफी राहत मिलेगी। पिछले 15 साल से रूट की बस सेवा बिलकुल ठप हैं। डीआई सुरेश कुमार ने बताया कि करीब 15 साल बाद सोमवार सुबह साढ़े सात बजे धारेडू रूट पर रोडवेज बस चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इन रूटों पर बढ़ाई बसों की संख्या
रूट बस
भिवानी-दादरी 02
भिवानी-लोहारू 02
भिवानी-महम 01
भिवानी- जींद 02
भिवानी-झोझू 01
भिवानी-मुंढाल 01
--
धारेडू रूट पर चलते थे ऑटो व प्राइवेट वाहन
भिवानी से धारेडू रोड पर केवल ऑटो व प्राइवेट वाहन ही चलते थे, जिसके कारण यात्रियों को घंटों तक वाहनों का इंतजार करना पड़ता था। रोडवेज बस के दिन में दो चक्कर गांव के लगाएगी।

120 बसों की हुई संख्या
भिवानी रोडवेज में पहले 106 बसों की संख्या थी लेकिन अब बसों को बढ़ाकर 120 कर दिया हैं इसके इलावा 7 बसों को सर्विस व रिपेंयरिंग के लिए कार्यशाला में रहेंगी।

--
35 चालकों की ज्वाइनिंग हो चुकी हैं कई चालकों को रूट दे दिए गए हैं और कई चालक को उनके रूट पर पुराने चालकों के साथ भेजा जा रहा हैं। जल्द ही सभी चालकों को उनके रूट सौंप दिए जाएंगे। अगर जरूरत पड़ी तो और बसों को भी मंगवाया जा सकता हैं।
सुरेश कु मार, डीआई, भिवानी रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed