फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   विश्वकर्मा जयंती पर सीएम करेंगे श्रमिकों के लिए अनेक घोषणाएं: सैनी

विश्वकर्मा जयंती पर सीएम करेंगे श्रमिकों के लिए अनेक घोषणाएं: सैनी

Sat, 16 Sep 2017 02:07 PM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 02:07 PM IST
विज्ञापन
विश्वकर्मा जयंती पर सीएम करेंगे श्रमिकों के लिए अनेक घोषणाएं: सैनी
विश्वकर्मा जयंती पर सीएम करेंगे श्रमिकों के लिए अनेक घोषणाएं: सैनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब सैनी ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा जयंती पर 17 सितंबर को सोनीपत स्थित अनाज मंडी में सुबह दस बजे सरकारी तौर पर राज्य स्तरीय समारोह होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर समारोह में मुख्यातिथि होंगे तथा श्रमिकों के कल्याण के लिए अनेक घोषणाएं करेंगे।
शुक्रवार को हांसी रोड पर बया पर्यटन केंद्र में श्रम एवं रोजगार मंत्री सैनी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को जयंती समारोह के लिए न्यौता दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार श्रमिकों की भलाई के लिए गंभीर है तथा मुख्यमंत्री द्वारा जयंती समारोह में श्रमिकों के कल्याणार्थ अनेक घोषणाएं की जाएंगी। उन्होंने कहा कि जागरूकता के अभाव में श्रमिक श्रम विभाग द्वारा प्रदान की जा रही योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते। इसके लिए जागरूकता लाने की जरूरत है और इसकी कड़ी में प्रदेशभर में श्रमिक सम्मेलन भी किए जा रहे हैं। सम्मेलन के माध्यम से श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को उनको लाभ दिया जा रहा है।
विज्ञापन

सैनी ने कहा कि उनकी सरकार पं. दीन दयाल उपाध्याय की अन्तोदय योजना के अनुरूप ही पंक्ति में खड़े अंतिम पात्र व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचाने में लगी है। सैनी ने बताया कि सरकार द्वारा 60 हजार श्रमिक महिलाओं को सिलाई मशीनें दी जाएंगी। श्रमिकों की लड़कियों की संख्या का सर्वे किया जा रहा है, जिनको साइकिल दी जाएंगी ताकि उनको स्कूल जाने में परेशानी न हो। श्रम विभाग की योजना के अनुरूप श्रमिकों को फ्री में चार धाम की यात्रा करवाई जाएगी तथा वे स्वयं जाना चाहें तो उनको दस हजार रुपये की राशि दी जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को विश्वकर्मा जयंती समारोह में शामिल होने का न्यौता दिया। इस मौके पर भाजपा जिला प्रधान नंदराम धानिया, महिला प्रधान बबीता तंवर, विजय शेखावत, शंकर धूपड़, ताराचंद अग्रवाल, जगदीश मित्ताथल, ओमप्रकाश मान, मीना परमार, सुषमा शर्मा, एडवोकेट शीला तंवर, कमलेश भोड़ूका, ठा. विक्रम सिंह, डॉ. रवि भीष्म, रवींद्र बापोड़ा, नंदलाल मतानी, सोनू सैनी, बंसीलाल श्योराण, बाबूलाल यादव, सतेंद्र तंवर, कर्मबीर पूर्णपुरा, ओमप्रकाश वर्मा व सुनील वर्मा नंबरदार, जांगिड़ सभा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. शेर सिंह, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जांगड़ा, श्रीराम जांगड़ा, मीना जांगड़ा, डॉ. आरके जांगड़ा सहित जांगिड़ समाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
30 को नौकरी दी, 20 हजार पाइपलाइन में
पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्रम एवं रोजगार मंत्री सैनी ने कहा कि सरकार द्वारा अपने एक हजार दिन के शासनकाल में 50 हजार नौकरियों के विज्ञापन निकाले गए, जिसमें से 30 हजार को नियुक्ति पत्र दे दिए हैं, शेष 20 हजार की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि सरकार ने साढ़े नौ हजार अध्यापकों के साथ-साथ अन्य विभागों में भी कर्मचारियों की भर्ती की है। आने वाले समय में एक लाख युवाओं को उद्योगों के माध्यम से रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खनन माफिया पर पूर्णतया लगाम लगाई गई है।

--
जांगिड़ समाज ने किया नायब सैनी का अभिनंदन
सोनीपत स्थित नई अनाज मंडी में 17 सितंबर को आयोजित होने वाली भगवान विश्वकर्मा जयंती समारोह के लिए निमंत्रण देने पहृुंचे श्रम एवं रोजगार मंत्री सैनी का भिवानी में जांगिड़ ब्राहण प्रादेशिक सभा हरियाणा ने फूल मालाओं के साथ अभिनंदन किया और सम्मान किया। मंत्री ने जांगिड़ सभा की तरफ से धर्मेंद्र जांगड़ा को सभा का जिला प्रेस प्रवक्ता का नियुक्ति पत्र दिया।
फोटो : 03 व 04
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed