{"_id":"5f4bf03c8ebc3e17552b750a","slug":"13-days-401-corona-positive-four-die-bhiwani-news-rtk5712274105","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाहीः 13 दिन में 401 पॉजिटिव, चार ने गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाहीः 13 दिन में 401 पॉजिटिव, चार ने गंवाई जान
विज्ञापन
रविवार को खुले बाजार...सराय चौपटा स्थित बाजार में बगैर मास्क दुकान के बाहर बैठे दुकानदार। संवाद न?
- फोटो : Bhiwani
पिछले दिनों त्योहारी सीजन के बाद से बाजारों में उमड़ रही भीड़ को देख लगता है कि कोरोना वायरस का संक्रमण अब नहीं है। लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं तो सामुदायिक दूरी कहीं नजर नहीं आ रही। मगर यह लापरवाही दिन-ब दिन महंगी साबित होती जा रही है। अगस्त माह के पहले 16 दिनों में जहां महज 176 केस सामने आए थे तो पिछले 13 दिन में 401 केस सामने आ चुके हैं। इस दौरान चार कोरोना संक्रमित लोगों की मौत भी हुई। रविवार को भी 28 नए केस सामने आए। अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 1358 तक पहुंच चुका है।
रविवार को छुट्टी का दिन होने के बावजूद बाजार खुले रहे और बाजारों में दिनभर जाम के हालात रहे। अधिकतर दुकानदार बिना मास्क के नजर आए। जाम के बीच सामुदायिक दूरी भी नजर नहीं आई। यही हाल शहर की मुख्य सब्जीमंडी और कृष्णा कॉलोनी सब्जीमंडी का है। यहां तो दुकानदार साफ कहते हैं कि मास्क लगाकर वे ग्राहकों को बुलाने के लिए आवाज नहीं लगा सकते। ऐसे में यह लापरवाही भविष्य में और ज्यादा महंगी साबित हो सकती है।
28 नए कोरोना पॉजिटिव, 41 ने जीती कोरोना से जंग
शनिवार रात को 22 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए तो रविवार को छह संक्रमित मिले हैं। इनमें सेक्टर 13 से दो, फरटिया केहर, कृष्णा कॉलोनी, हनुमान ढाणी, दिनोद गांव, लाल मस्जिद वाली गली से एक-एक, शिक्षा बोर्ड से तीन, फ्रेंड्स कॉलोनी, हनुमान ढाणी, विद्यानगर, भारत नगर, डीसी कॉलोनी से दो-दो कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। अब तक जिले में 1358 कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं, जिसमें से 1112 ठीक हो चुके हैं। अब जिले में कोरोना के 229 एक्टिव केस है। रविवार को 280 सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए। जिले में रविवार को 41 कोरोना पॉजिटिव ठीक भी हुए हैं।
विज्ञापन
वर्जन-
शनिवार रात को 22 और रविवार को छह नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। लोगों को सावधानी रखने की जरूरत है। उन्हें सामुदायिक दूरी का ख्याल रखना चाहिए और घर में जाने के बाद सबसे पहले साबुन से अच्छे से हाथ धोने चाहिए।
- डॉ. जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन