फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   13 corona positive die, seven women, 466 new positive found

कोरोना संक्रमित सात महिलाओं समेत 13 ने तोड़ा दम

Tue, 04 May 2021 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
13 corona positive die, seven women, 466 new positive found
भिवानी। कोरोना वायरस से अब हालात गंभीर बनते जा रहे है। सोमवार को भी सात महिलाओं समेत 13 संक्रमित लोगों ने दम तोड़ दिया। अब तक जिले के 248 कोरोना संक्रमित अपनी जान गवा चुके है। पिछले 13 दिन में ही 86 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। इतना ही नहीं सोमवार को 466 नए संक्रमित भी सामने आए। जिसके बाद एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 1844 तक बढ़ गया है। अब तक जिले में 11221 कोरोना संक्रमित हो चुके है, जिनमें से 9131 ठीक हो चुके है। सोमवार को भी 412 ठीक हुए।
विज्ञापन

अप्रैल माह के बाद मई माह भी कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले में घातक साबित हो रहा है। अप्रैल माह में जहां 3583 संक्रमित सामने आए थे और 74 ने अपनी जान गंवाई थी, वहीं मई माह के तीन दिनों में अब तक 29 लोग अपनी जान गवा चुके है और 1206 नए संक्रमित सामने आ चुके है। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बुजुर्ग है। साथ ही सांस, हार्ट, शुगर के मरीज भी ज्यादा है।
विज्ञापन

इन्होंने तोड़ा दम
- बिरन की बुजुर्ग महिला ने तोड़ा दम : बिरन गांव की 82 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला ने दम तोड़ दिया है। महिला ने आठ से 10 दिन पहले सांस लेने में तकलीफ हुई थी। 27 अप्रैल को हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। 28 अप्रैल को महिला ने अस्पताल में उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चांग की महिला ने तोड़ा दम : चांग की 44 वर्षीय महिला ने भी कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया। महिला 28 अप्रैल को कोरोना टेस्ट हुआ था। जिसकी 29 को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 30 अप्रैल को महिला ने दम तोड़ दिया। महिला को सांस लेने में तकलीफ थी।
- मुंढाल की महिला ने तोड़ा दम : मुंढाल कलां की 37 वर्षीय महिला ने बुखार के बाद दम तोड़ दिया। महिला को पिछले 15 दिन से बुखार था। 30 अप्रैल को महिला ने दम तोड़ दिया।
- प्रवासी मजदूर ने तोड़ा दम : निनान गांव में रहने वाले बिहार के मधेपुरा जिले के चौसा गांव के 56 वर्षीय मजदूर ने भी कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते दम तोड़ दिया। मजदूर को 30 अप्रैल को अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जहां उपचार के दौरान मजदूर ने दम तोड़ दिया।
- कीर्ति नगर की महिला ने तोड़ा दम : कोरोना संक्रमित कीर्ति नगर की 70 वर्षीय महिला ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। महिला को शुगर की भी समस्या थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बादउन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
- नौरंगाबाद की महिला ने तोड़ा दम : कोरोना संक्रमित नौरंगाबाद की 46 वर्षीय महिला ने दम तोड़ दिया। महिला को खांसी, सांस लेने में तकलीफ की समस्या हुई थी। जिसके बाद सामान्य अस्पताल में टेस्ट कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एक मई को घर पर ही महिला ने दम तोड़ दिया।
- चांग के व्यक्ति ने तोड़ा दम : चांग के 62 वर्षीय व्यक्ति ने कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते दम पीजीआई रोहतक में एक मई को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मरीज को शुगर की भी समस्या था। 28 को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
- कैरू के व्यक्ति ने तोड़ा दम : खांसी-बुखार के कारण हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाए गए कैरू के एक व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। व्यक्ति केा 24 मार्च को हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। 27 को परिजन फतेहाबाद के एक अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।
- दिनोद के व्यक्ति ने तोड़ा दम: दिनोद गांव के 48 वर्षीय भी उपचार के दौरान मौत हो गई। मरीज को 23 अप्रैल को बाजार में सामान खरीदने आया था, जिसके बाद उसे खांसी, बुखार, गले में दर्द की समस्या हुई। उन्हें निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। 02 मई को उपचार के दौरान व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।
- जीतवानवास की महिला ने तोड़ा दम : जीतनवास गांव की 65 वर्षीय महिला ने कोरोना संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया। महिला की 29 अप्रैल को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी। तीन मई को दोपहर बाद महिला ने दम तोड़ दिया।
- चाउमिन रेहड़ी लगाने वाले ने तोड़ा दम : जैन चौक क्षेत्र में चाउमिन की रेहड़ी लगाने वाले बीरवान पाना वासी 34 वर्षीय युवक ने भी कोरोना संक्रमण के चलते दम तोड़ दिया। युवक को सांस लेने में तकलीफ हुई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया। तीन मई की सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
- सुंगरपुर की 22 वर्षीय महिला ने तोड़ा दम : सुंगरपुर की 22 वर्षीय महिला ने भी कोरोना संक्रमण के चलते दम तोड़ दिया। महिला को सांस लेने में तकलीफ और गैस की शिकायत की थी। 23 अप्रैल को कोरोना टेस्ट हुआ और 25 को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सोमवार को परिजन तोशाम स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे जहां महिला ने दम तोड़ दिया।
- तोशाम की महिला ने तोड़ा दम : तोशाम की ही एक अन्य महिला ने दम तोड़ दिया है। महिला को 29 अप्रैल को हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जहां उपचार के दौरान सोमवार को महिला ने दम तोड़ दिया।

वर्जन-
कोरोना वायरस का संक्रमण अपने चरम पर है। ऐसे में जरूरी है कि हम सावधानी रखें। कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करें और बार-बार साबुन से हाथों को धोते रहे। मुंह पर मास्क लगाए।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed