{"_id":"69b4511c928412a89f08f4d6","slug":"13-cheaters-caught-in-12th-grade-sociology-and-entrepreneurship-exam-one-invigilator-relieved-of-duty-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-148062-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 12वीं की समाज शास्त्र व उद्यमिता परीक्षा में 13 नकलची पकड़े, एक पर्यवेक्षक कार्यभार मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 12वीं की समाज शास्त्र व उद्यमिता परीक्षा में 13 नकलची पकड़े, एक पर्यवेक्षक कार्यभार मुक्त
Fri, 13 Mar 2026 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से शुक्रवार को आयोजित 12वीं कक्षा की समाज शास्त्र व उद्यमिता विषय की परीक्षा के दौरान प्रदेशभर में नकल के 13 मामले दर्ज किए गए। परीक्षा ड्यूटी में कोताही मिलने पर एक पर्यवेक्षक को कार्यभार से मुक्त कर दिया गया।
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि शुक्रवार को प्रदेश के 540 परीक्षा केंद्रों पर 16,162 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए। परीक्षा के दौरान विभिन्न जिलों में बोर्ड अधिकारियों और उड़नदस्तों ने निरीक्षण भी किया। उन्होंने बताया कि बोर्ड उपाध्यक्ष ने स्वयं जिला हिसार में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया जबकि उनके उड़नदस्ते ने जिला कैथल और गुरुग्राम के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। वहीं बोर्ड सचिव मुनीश शर्मा के उड़नदस्ते ने जिला हिसार के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
अध्यक्ष विशेष आरएएफ उड़नदस्ते ने भिवानी, चरखी दादरी और रोहतक के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी कर नकल के नौ मामले दर्ज किए। इसके अलावा परीक्षा केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मिसरी-1, चरखी दादरी में नियुक्त पर्यवेक्षक अपर्णा (जेबीटी) के कक्ष में सात नकल के मामले दर्ज होने पर उन्हें परीक्षा ड्यूटी से कार्यभार मुक्त कर दिया गया। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि 16 मार्च को दसवीं कक्षा की शैक्षिक व मुक्त विद्यालय की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित होगी जिसमें 289264 परीक्षार्थी प्रविष्ट होंगे।