{"_id":"64c2ae5e42b29a111d06f966","slug":"13-cases-of-cheating-registered-on-the-first-day-of-class-10th-exam-bhiwani-news-c-21-hsr1027-186886-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: दसवीं की परीक्षा के पहले दिन नकल के 13 मामले दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: दसवीं की परीक्षा के पहले दिन नकल के 13 मामले दर्ज
Thu, 27 Jul 2023 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 27 Jul 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी में परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते बोर्ड चेयरमैन वीपी यादव।
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वीरवार को दसवीं और डीएलएड की परीक्षाएं आरंभ हुईं। परीक्षा के पहले दिन प्रदेशभर में नकल के 13 मामले दर्ज किए गए। वहीं दूसरे की जगह एक फर्जी परीक्षार्थी भी उड़नदस्ते ने दबोचा। बोर्ड प्रशासन की ओर से दसवीं की परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 69 परीक्षा केंद्र गठित किए गए थे, जिन पर पहले दिन 18 हजार 363 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं डीएलएड के 73 परीक्षा केंद्रों पर 17816 छात्र अध्यापक शामिल हुए।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वीरवार को दसवीं के गणित और डीएलएड प्रथम वर्ष नियमित, री-अपीयर, मर्सी चांस की परीक्षा हुई। नकल के पकड़े गए मामलों में प्रतिरूपण का एक केस भी सामने आया। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि वीरवार को संचालित सेकेंडरी (शैक्षिक) की गणित विषय की परीक्षा में नकल के 10 मामले और डीएलएड के चाइल्डहुड एंड डेवलपमेंट ऑफ चिल्ड्रन विषय की परीक्षा नकल के तीन मामले दर्ज किए गए। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि उनके स्वयं के उड़नदस्ते द्वारा रेवाड़ी के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया, जहां परीक्षा नकल रहित सुचारू रूप से चल रही थी। उन्होंने बताया कि संयुक्त सचिव डॉ. पवन कुमार के उड़नदस्ते द्वारा नारनौल के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया, जहां परीक्षा केंद्र राव मूलचंद शिक्षा समिति खातौती खुर्द नारनौल-33 (बी-1) पर नकल के दो मामले दर्ज किए गए।
उन्होंने बताया कि बोर्ड द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर द्वारा परीक्षा केंद्र राकवमावि नजदीक भारत सिनेमा रोड जींद-05 पर प्रतिरूपण का एक केस दर्ज हुआ। जहां एक नकली परीक्षार्थी असली परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहा था, जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि नकल पर अंकुश लगाने के गठित किए गए अन्य उड़नदस्तों द्वारा नकल के 11 मामले दर्ज किए गए।