फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   1.25 lakh rupees were swindled on the pretext of getting African diamonds

Bhiwani News: कोरियर में अफ्रीकन डायमंड आने का झांसा देकर की सवा लाख की ठगी

Sun, 02 Mar 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 02 Mar 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
1.25 lakh rupees were swindled on the pretext of getting African diamonds
भिवानी। गांव मानहेरू निवासी एक लड़की से कोरियर में अफ्रीकन डायमंड आने का झांसा देकर सवा लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत सदर पुलिस थाना में दी। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मानहेरू निवासी हेमलता ने बताया कि एक जनवरी को उसके पास व्हाट्सएप कॉल आई। उस पर बोलने वाले ने उसे डराया कि विदेश से उसका कोरियर आया है। जिसमें अफ्रीकन डायमंड है, जिसकी कीमत करीब दस लाख है। उसे मंगवाने के लिए टैक्स जमा कराना होगा। टैक्स भुगतान नहीं करने पर उसे सात साल की सजा और जुर्माना लगने और उसका घर सील होने का भी डर दिखाया गया।
विज्ञापन

इसके बाद उसने आरोपी द्वारा बताए गए खाता में अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए एक लाख 25 हजार 200 रुपये भेज दिए। इसके बाद भी आरोपी उससे पैसे की मांग करते रहे। इसके बाद उसे ठगी का आभास हुआ तो इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीएम पर व्यक्ति को सुंघाया नशे का पदार्थ, फिर खाता से निकाले 73,000

भिवानी। एटीएम में पैसे निकालने गए एक व्यक्ति के पीछे खड़े व्यक्ति ने फूंक मारकर कुछ नशे का पदार्थ उसकी तरफ डाला, जिससे वह थोड़ी देर के लिए बेसुध हो गया। इसी दौरान उसका एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाता से 73,000 रुपये निकाल लिए। मामले की शिकायत जूईकलां पुलिस थाना में दी।



जूईकलां पुलिस थाना में दी शिकायत में केहरपुरा निवासी बलदेव ने बताया कि गत 16 फरवरी को वह हनुमान ढाणी क्षेत्र के एक एटीएम से रुपये निकाल रहा था। उसने एटीएम से 12,000 रुपये निकाल लिए थे। इसी दौरान उसके पीछे एक व्यक्ति खड़ा था। जिसने उसकी तरफ कुछ नशे का पदार्थ हाथ में लेकर फूंक मार दी। जिसके बाद वह थोड़ी देर के लिए अपनी सुधबुध खो बैठा। इसी दौरान आरोपी ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। उसके एटीएम का प्रयोग करते हुए धोखाधड़ी से 73,000 रुपये की राशि निकाली गई। इस संबंध में जूईकलां पुलिस थाना में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed