फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   खेलों इंडिया में प्रियंका श्योराण ने कुश्ती में स्वर्ण

खेलों इंडिया में प्रियंका श्योराण ने कुश्ती में स्वर्ण

Mon, 05 Feb 2018 12:45 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खेलों इंडिया में प्रियंका श्योराण ने कुश्ती में स्वर्ण
खेलो इंडिया में प्रियंका को कुश्ती में स्वर्ण और पिंकी नगला को रजत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी
इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम में खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में प्रियंका श्योराण ने स्वर्ण और पिंकी नंगला ने रजत पदक प्राप्त किया। गांव पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। केंद्र सरकार की तरफ से इन खिलाड़ियों को पांच लाख और हरियाणा सरकार की तरफ से 60 हजार रुपये की राशी प्रदान की जाएगी। स्वर्ण पदक विजेता प्रियंका श्योराण और रजत पदक विजेता पिंकी नंगला का गांव में पहुंचने पर सरपंच महाबीर सिंह की अगुवाई में स्वागत किया। वहीं भिवानी महेंद्रगढ़ के सांसद धर्मबीर सिंह ने खेलों इंडिया की स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी प्रियंका को बधाई दी है।
प्रथम खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम में 31 जनवरी से 4 फरवरी तक हुए कुश्ती दंगल आयोजित किए थे। सोमनाथ अकादमी नंगला की तरफ से खेल रही खिलाड़ी प्रियंका श्योराण ने 56 किलो भारवर्ग में महाराष्ट्र की दिशा शिंदे को सीधे मुकाबलों में 8-0 के बाई फाल मुकाबले में मात देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रियंका नंगला इससे पहले भी चार बार नेशनल में खिताब जीत चुकी हैं। इससे पहले उन्होंने उज्जैन शहर में स्कूली नेशनल में स्वर्ण पदक, चितूर आंध्रप्रदेश में आयोजित नेशनल सब जूनियर में कांस्य पदक, पुणे में आयोजित नेशनल स्कूल अंडर 17 में कांस्य पदक और रांची में आयोजित नेशनल सब जूनियर में कांस्य पदक जीता है। 2015 में उदयपुर और दिसंबर 2017 में भरतपुर में आयोजित कुश्ती दंगल को जीतकर दो बार भारत केसरी का खिताब अपने नाम किया। इसी अकादमी की पिंकी नंगला ने अपने भारवर्ग में रजत पदक जीता और कुश्ती में अपना परचम लहराया। इस मौके पर साधूराम, महाबीर सिंह, राजेश कुमार, जिलेसिंह, बलवान सिंह, मनफूल, महेंद्र ङ्क्षसह, रामकुमार, महाशय राजेश कुमार, सुरेश कुमार, जयबीर सिंह, नरेश कुमार, अनिल कुमार, अजय कुमार व सुरेश टिटाणी उपस्थित थे।
विज्ञापन


सेवानिवृत्त ईटीओ हरिओम सानेवाल का निधन
भिवानी : प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सतबीर सिंह धनखड़ के ससुर एवं सेवानिवृत्त ईटीओ 80 वर्ष के हरिओम सानेवाल का हृदयगति रुकने से उनका निधन हो गया। उनके निधन पर पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान, विधायक राजदीप फोगाट, विधायक सुखविंद्र मांढी, सीएमओ डा. रणदीप सिंह पूनिया, डा. रघुबीर शांडिल्य, रविंद्र पाल बतरा, पत्रकार अजय मल्होत्रा, रवि जांगड़ा, दीपक मुटरेजा, पुरुषोत्तम तंवर, सरदार कृष्ण सिंह, संदीप अत्री, सत्यनारायण ने शोक जताया है। उनका अंतिम संस्कार चरखी दादरी में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
प्राइमरी टीचर एसोसिएशन की बैठक संपन्न
भिवानी :
हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन भिवानी की जिला कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक जिला प्रधान अशोक चाहार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में राजकुमार रंगा को खंड भिवानी के संयोजक एवं पर्यवेक्षक चुना गय। जिसमें प्राथमिक शिक्षकों, विद्यार्थियों, प्राथमिक स्कूलों की विभिन्न समस्याओं के बारे विचार विमर्श किया गया। उनके समाधान के बारे रणनीति बनाई गई ।

इस बैठक में राज्य कार्यकारिणी से जगबीर कासनिया,जिला कार्यकारिणी से राजेन्द्र सिंह,मनोज शर्मा,विजेंदर मन्दोला,सोभित सांगवान, प्रेमप्रकाश यादव एवं राजकुमार रंगा उपस्थित थे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed