फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   ग्रामीण नें सरपंच पर लगाया पेड पौधे काटने का आरोप

ग्रामीण नें सरपंच पर लगाया पेड पौधे काटने का आरोप

Wed, 03 Jan 2018 12:25 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण नें सरपंच पर लगाया पेड पौधे काटने का आरोप
ग्रामीणों ने सरपंच पर लगाया हरे पेड़ काटने का आरोप
विज्ञापन

तोशाम। बजीणा गांव के ग्रामीणों ने गांव के ही एक युवक पर सरपंच की मिलीभगत से हरे पेड़ कटाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को देकर कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीण संजय मनोज, विरेंद्र, सुरेंद्र व बलबीर आदि ने खंड़ विकास एवं पंचायत अधिकारी को दी शिकायत में बताया कि सरपंच से मिलीभगत गांव के युवक ने पंचायती भूमि से हरे पेड़ काट लिए हैं। सरपंच को इस बारे में बार-बार अवगत कराया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। कार्रवाई नहीं करने पर जाहिर होता है कि सरपंच ने मिलीभगत कर यह पेड़ कटवाया है। ग्रामीणों का कहना है कि पेड़ काटने व कटवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

सरपंच प्रतिनिधि राजेश कुमार ने बताया कि न तो पेड़ काटा गया है और न ही पेड़ हरा था। सूचना के बाद पेड़ की कटाई वहीं रूकवा दी। पेड़ पंचायत के कब्जे में है। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सुरेश शर्मा ने बताया कि शिकायत आई थी उसमें कार्रवाई करते हुए सरपंच को नोटिस दे दिया है। नोटिस में पेड़ काटने वाले के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करने की बात कही गई है। शर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई न करने पर सरपंच के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed