फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   रामलीला के पहले दिन नारद मोह की लीला का मंचन

रामलीला के पहले दिन नारद मोह की लीला का मंचन

Thu, 21 Sep 2017 12:59 AM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
रामलीला के पहले दिन नारद मोह की लीला का मंचन
रामलीला के पहले दिन नारद मोह की लीला का मंचन
विज्ञापन

बहल। कस्बे की कृष्ण वाटिका में रामलीला मंचन के पहले दिन नारद मोह लीला दिखाई गई। नाट्य कला केन्द्र द्वारा आयोजित रामलीला मंचन का शुभारंभ मार्केट कमेटी बहल के चेयरमैन सुशील केडिया ने फीता काटकर शुभारंभ किया। मंगलवार की रात नौ बजे रामलीला का शुभारंभ गणेश वंदना से किया गया। रामलीला देखने कस्बे के अलावा आसपास के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।
रामलीला की शुरूआत नारद मोह से हुई जिसमें भगवान विष्णु की भक्ति करते हुए नारदजी को कामदेव को पराजित किए जाने का घमंड हो जाता है। बाद में भगवान विष्णु ने मायावी नगरी बनाकर नारद को पराजित कर उनके गर्व का नाश किया। इसके अलावा रावण, विभीषण तथा कुंभकर्ण की शिव भक्ति तथा उनसे तीनों को मिले एक एक वरदान का मंचन किया गया। नाट्य कला केंद्र द्वारा कृष्ण वाटिका की सजावट के अलावा दर्शकों के लिए की गई व्यवस्थाओं की लोगों ने खूब सराहना की। रामलीला मंचन में पुराने और नए कलाकारों ने दर्शकों का अपनी प्रतिभा से खूब मनोरंजन किया। सुशील केडिया, समाजसेवी प्रमोद अग्रवाल, रमेश चैहड़िया ने रामलीला के लिए 11-11 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन

कथावाचक दीपचंद चौधरी ने चौपाई पढ़कर लोगों को रामचरित मानस का सार समझाया। इस मौके पर सुशील शर्मा डिशवाला, अशोक साबू, मनमोहन मित्तल, विनोद सुरपुरिया, बजरंग चैहड़िया, घनश्याम भाया, विकास शर्मा, बबलू शर्मा, मनोज महमिया सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed