फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   12 injured in road accident at Bhiwani

Haryana: कपास चुगाई के लिए ट्रैक्टर ट्राली में जा रहे थे मजदूर, पलटा वाहन, 12 लोग हुए घायल

Wed, 10 Sep 2025 04:31 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 10 Sep 2025 04:31 PM IST
सार

ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से 12 मजदूर घायल हुए हैं। हरियाणा के भिवानी में ये हादसा हुआ है। मजदूरों ने चालक पर लापरवाही से वाहन को चलाने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
12 injured in road accident at Bhiwani
अस्पताल में भर्ती घायल लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

गांव कुडल से श्यामकलां में बुधवार सुबह अनियंत्रित ट्रैक्टर की ट्राली पलट गई। जिसमें कपास चुगाई के लिए जा रहे प्रवासी मजदूर और उनके परिवार में महिलाएं और बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। वहीं, हादसे की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी गई। जिला नागरिक अस्पताल की माइनर ओटी में घायलों को जगह भी नसीब नहीं हुई।
विज्ञापन


महिलाओं और बच्चों को मरहम पट्टी बांधने के बाद कतार में एक स्ट्रेचर पर बैठा दिया। जबकि अन्य घायलों को स्ट्रैचर पर ही उपचार दिया गया। इस सड़क हादसे में 12 प्रवासी मजदूर, महिलाएं और बच्चों को चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


गांव कुडल से श्यामकलां गांव में कपास चुगाई के लिए एक ट्रैक्टर ट्राली में बुधवार सुबह करीब 35 मजदूर जा रहे थे। ये सभी कुडल के अनिल ठेकेदार के बुलावे पर श्याम कलां निवासी सुरजभान किसान के खेत में कपास चुगाई के लिए जा रहे थे। घायल प्रवासी मजदूरों ने आरोप लगाया कि ट्रैक्टर चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था। जिसे टोका भी था, लेकिन वह नहीं माना।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुडल और श्यामकलां के बीच अनियंत्रित ट्रैक्टर अचानक पलट गया। जिसकी वजह से महिलाएं और बच्चे व प्रवासी मजदूर नीचे दब गए। जिन्हें काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed