{"_id":"67436719f847714fc00000ad","slug":"117-youth-got-registered-in-employment-fair-59-got-employment-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-126214-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: रोजगार मेले में 117 युवाओं ने करवाया रजिस्ट्रेशन, 59 को मिला रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: रोजगार मेले में 117 युवाओं ने करवाया रजिस्ट्रेशन, 59 को मिला रोजगार
Sun, 24 Nov 2024 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 24 Nov 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
बवानीखेड़ा स्थित तहसील कॉम्प्लेक्स में आयोजित रोजगार मेले में मौजूद अधिवक्ता अक्षय बल्हारा, यु
बवानीखेड़ा। रविवार को कस्बा बवानीखेड़ा स्थित तहसील कॉम्प्लेक्स में 76वां रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में बतौर मुख्य अतिथि अधिवक्ता अक्षय बल्हारा ने शिरकत की तथा अध्यक्षता राहुल पाराशर ने की।
अनिल बलवान साहु ने बताया कि इस रोजगार मेले में 117 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया। इसमें टाइटवेल फास्टनर, डयानिक, रोहतक एसएलवी सिक्योरिटी एवं शिवम कंपनियों ने साक्षात्कार लेते हुए 59 का चयन किया। इस दौरान 8 युवतियों को मौके पर ही नियुक्ति पत्र सौंपे गए।
उन्होंने बताया कि रोजगार मेला युवाओं को अपने कॅरिअर को शुरू करने या नए अवसरों का पता लगाने के लिए एक आदर्श मंच प्रदान करता है। यह केवल रोजगार प्राप्त करने का साधन नहीं है, बल्कि उनके व्यक्तित्व और भविष्य को आकार देने का एक महत्वपूर्ण जरिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियां और संगठनों के प्रतिनिधि आते हैं, जिससे युवाओं को एक ही स्थान पर कई नौकरी विकल्पों की जानकारी मिलती है। इस अवसर पर पूर्व शिक्षा अधिकारी जेपी संभ्रवाल, पवन घणघस, राकेश, हरीश, अक्षय, विनोद ओला मौजूद रहे।