फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   1160 seats in 10 courses in Adarsh Mahila Mahavidyalaya

आदर्श महिला महाविद्यालय में 10 कोर्स में 1160 सीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
1160 seats in 10 courses in Adarsh Mahila Mahavidyalaya
भिवानी। सर्कुलर रोड स्थित आदर्श महिला महाविद्यालय में हर साल दाखिला के लिए छात्राओं में मारामारी रहती है। कॉलेज में स्नातक में 10 कोर्सों की सुविधा है, जिनमें 1160 सीट उपलब्ध हैं। इस कॉलेज में दाखिला लेने के लिए छात्राएं अंतिम सूची तक इंतजार करती हैं कि उनका दाखिला हो जाए। वहीं कॉलेज में छात्राओं के सर्वांगिण विकास के लिए सांस्कृतिक, खेलकूद सहित अन्य गतिविधियां चलाई जाती हैं, जिसके कारण कॉलेज छात्राओं की पहली पसंद बना हुआ है।
विज्ञापन

कॉलेज में सायंकाल के समय हॉबी और डाउट क्लासिज लगाई जाती है। हॉबी क्लासिज में छात्राओं की रुची के अनुरूप म्यूजिक, डांस, फाइन आर्ट, लेखन कला, पेंटिंग सहित कई तरह की चीजें सिखाई जाती हैं। इसके अलावा डाउट क्लासिज में उन्हें अगर किसी विषय में परेशानी है तो उसकी अलग से तैयारी करवाई जाती है।
विज्ञापन

खाने के लिए कैंटिन की सुविधा
छात्राओं को कॉलेज में घर जैसी खाने की सुविधाएं मिले इसके लिए परिसर में ही कैंटिन की सुविधा है। इसमें फास्ट फूड, मिल्क शेक, कोल्ड ड्रिंक सहित शुद्ध भोजन की व्यवस्था है, ताकि छात्राएं अच्छे का खाना-पीना कर सकें। साथ ही उसके लिए उचित रेट का भी विशेेष ध्यान दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रावास और विशाल कॉलेज परिसर
आदर्श महिला महाविद्यालय परिसर काफी विस्तृत है, जिसमें कक्षा, लैब, हॉल, ऑफिस की अलग-अलग विंग बनाई हुई है। इनके अलावा कॉलेज में हरे भरे पेड़ पौधों के पार्क भी है और वाहन खड़े करने के लिए अलग से पार्किंग भी है। इसके अलावा दूर-दराज के क्षेत्र से आने वाले छात्राओं के रहने के लिए तीन छात्रावास है, जिनमें रहने, खाने-पीने का विशेष प्रबंध है।
लैब, लाइब्रेरी की विशेष व्यवस्था
विद्यार्थियों को कॉलेज में अलग से लाइब्रेरी की व्यवस्था की हुई है। विज्ञान और कलां के प्रैक्टिकल विषयों जैसे रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, मनोविज्ञान, अर्थशास्त्र, फाइन आर्ट, कंप्यूटर, गृह विज्ञान सहित अन्य विषयों की लैब है, जिसमें विद्यार्थीशोध कर सकते है। कॉलेज में समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम भी किये जाते है, जिनके माध्यम से स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, जल बचाव, स्वच्छता, राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता की जाती है। छात्राओं के लिए एनसीसी और एनएसएस की सुविधा है, जिनमें चयनित होने वाली छात्राओं को समय-समय पर ट्रेनिंग और सेमिनार दिए जाते है।

महाविद्यालय में कोर्स के अनुसार सीटों की जानकारी:
कोर्स सीट
बीए 560
बीएससी मेडिकल एआईडीईडी 40
बीएससी मेडिकल एसएफएस 80
बीएससी नॉन मेडिकल एंड कंप्यूटर साइंस एसएफसी 160
बीएससी नॉन मेडिकल एआईडीईडी 40
बीकॉम जनरल 40
बीकॉम जनरल एसएफएस 50
बीकॉम वॉकेसनल एसएफएस 30
बीकॉम कंप्यूटर एप्लीकेशन 80
बीसीए 80
वर्जन:
कॉलेज में बेहतरीन शिक्षा प्रदान करने के लिए अनुभवी और अनुशासित स्टाफ है। छात्राओं के सर्वांगिण विकास के लिए कॉलेज में समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। साथ ही हॉबी क्लासिज भी लगाई जाती हैं, जिनमें उनकी रुची के अनुरूप उन्हें पढ़ाया और सिखाया जाता है। छात्राओं को बेहतरीन शिक्षा देने के लिए कॉलेज प्रबंधन समिति और स्टाफ सदैव प्रयासरत है।
- रचना अरोड़ा, प्रिंसिपल, आदर्श महिला महाविद्यालय भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed