फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   नृरपरिषद कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ की जोरदार नारेबाजी

नृरपरिषद कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ की जोरदार नारेबाजी

Sat, 22 Sep 2018 01:10 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
नृरपरिषद कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ की जोरदार नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। सरकार के साथ 24 मई को हुए समझौते को लागू करवाने के लिए नगरपालिका व नगरपरिषद कर्मचारियों ने नप कार्यालय में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों के धरने की अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी संघ के राज्य सचिव पुरुषोत्तम ने की।

नगरपरिषद कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार पर वादा खिलाफी और तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान कर्मचारियों से किए गए वादे कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा समाप्त करने व न्यूनतम वेतन 15 हजार रुपये करने का वादा किया था, लेकिन सरकार ने वादों को पूरा नहीं किया। इसलिए प्रदेश की पालिकाओं, परिषदों व निगमों के 32 हजार कर्मचारी एक बार फिर 3, 4 व पांच अक्तूबर को तीन दिवसीय हड़ताल करनेे को मजबूर हैं। इस अवसर पर पुरुषोत्तम दानव, कमलेश, संतोष, लीलाराम, मुकेश, अनिल, राज कुमार, ज्ञानो, अजय, मुकेश कुमार, प्रह्लाद सहित अनेक नगरपरिषद व नगरपालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed